5 पेटी अवैध शराब के साथ 1 एक गिरफ्तार

पांच पेटी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बेरीनाग। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लोकसभा चुनावो और होली के त्यौहार को देखते हुए थानाध्यक्ष हेम पंत के निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान में राईआगर के पास में पुष्कर राम निवासी बेलड़ाआगर से पांच पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विजय नेगी,सुनील सुतेड़ी,हेम फुलारा,सुरेन्द्र दानू सहित आदि मौजद थेे। थानाध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालांे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।