नैनीताल : ध्यान दें!दुर्गा पूजा का आयोजन होगा 11 से 15 अक्टूबर तक कोरोना गाइडलाइंस का किया जाएगा पालन

Nainital: Attention! Durga Puja will be organized from October 11 to 15, Corona guidelines will be followed

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल कार्यकारिणी की बैठक आज राम सेवक सभा मल्लीताल में सुरेश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गई।


बैठक में तय किया गया कि दुर्गा पूजा का कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा जिससे वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा संचालित किया जाएगा। आज आयोजित बैठक में पंकज तिवारी, अजय भट्ट, विकास वर्मा, श्रीमती रचना शाह, भगवान सिंह देव कुमार को अस्थाई सदस्य मनोनीत किया गया।


बैठक में संरक्षक प्रेम कुमार शर्मा सुरेश चौधरी, विनोद चंद्र पंत, दीपक गुरुरानी, सरदार गुरविंदर सिंह, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव नरदेव शर्मा, कार्यसमिति के सदस्य उमेश मिश्रा, तृप्ति गुहा मजूमदार, किशन सिंह अधिकारी, सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे।बैठक के अंत मे कमेटी के सदस्यों के परिवार के सदस्यों और शहर के जिन लोगो का कोरोना काल के दौरान निधन हो गया उनके लिए शोक सभा रखी और श्रद्धांजलि अर्पित की।