इंग्लिश बाबू,देसी मेम ने खेली पहली होली,प्रियंका और निक दिखे रंगों में सराबोर।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की शादी हालांकि दिसम्बर 2018 में हुई थी लेकिन 2020 में दोनों पति पत्नी अपनी पहली होली मनाने भारत आये हैं।ईशा अम्बानी द्वारा होस्ट की गई होली की पार्टी में प्रियंका और निक दोनों देसी अंदाज़ में रंगों में डूबे हुए एक दूसरे को जम कर पिचकारी से भिगो रहे थे,बीच मे एक मौका ऐसा भी आया जब निक ने प्रियंका की ड्रेस से ही हाथ भी पोंछ डाले,प्रियंका मूवीज ने इंस्टाग्राम में होली की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि तौलिए की ज़रूरत किसे है ?"



प्रियंका और निक की पहली होली की फोटोज सोशल मीडिया में खूब छा रही है,निक जोनस ने भी होली खेलने के बाद कुछ तस्वीरें अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं , जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।  निक ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।'



निक को देखकर बिल्कुल भी नही लग रहा कि वो विदेशी हैं, उनकी देसी ससुराल में निक ने भी खूब मस्त मगन हो कर होली खेलने का एक भी मौका  नही गंवाया।