उत्तराखंड:अंतर्राष्ट्रीय धावक विनय साह 6 घण्टे की वर्चुअल ग्लोबल सॉलिडेरिटी दौड़ में होंगे शामिल

हमेशा खुद से ही एक दौड़ मैं लगाऊंगा,

यूं दौड़ते हुए भागदौड़ को भी मैं थकाऊंगा,

वक़्त के साथ मैं दौड़ को दौड़ना सिखाऊंगा,

दौड़ते दौड़ते एक दिन दौड़ को भी हराऊंगा।

 इसी जज्बे के साथ उत्तराखंड के द्वाराहाट निवासी विनय साह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब वो आगामी 29 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली दौड़ में भाग लेने जा रहे हैं,ये दौड़ इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग द्वारा आयोजित एक वर्चुअल ग्लोबल सॉलिडेरिटी दौड़ है,जो इस बार लगातार 6 घण्टे तक चलेगी,इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य दुनिया को आशा और एक साथ खड़े होने का संदेश देना है।कोविड 19 के चलते इस बार इस दौड़ में धावकों को उनके अपने क्षेत्र में दौड़ने का मौका मिल रहा है इसका अनुभव निश्चित रूप से अपने आप मे बड़ा रोमाचंक होगा, इस दौड़ में दुनिया के 421 धावक भाग लेंगे,जिसमे भारत के 18 धावकों को भी दौड़ने का मौका मिला है ,इन 18 धावकों में 9-9 महिला पुरुष शामिल होंगे।ये दौड़ भारत मे 29 अगस्त को होगी और अन्य देशों में 30 अगस्त को आयोजित होगी।


विनय साह लगातार 6 घण्टे इस दौड़ को द्वाराहाट इंटर कॉलेज के मैदान में पूरी करेंगे, जिसके लिए वो सुबह शाम लंबी दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे हैं।


विनय साह दोस्तों के साथ ।

आपको बता दें कि विनय कई बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है अब तक उन्होंने 50 से ज़्यादा ऑफिसियल दौड़ो में हिस्सा लिया है,विनय साह जानी मानी एडिडास कम्पनी  से जुड़े है,उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप इन अल्बी फ्रांस में टीम इंडिया का भी प्रतिनिधित्व किया है,इसके अलावा भी उन्होंने कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है। 6 घण्टे की वर्चुअल दौड़ में विनय साह का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए नैनीताल से भी अल्ट्रा रनर सुमित साह अपनी टीम के साथ द्वाराहाट जाएंगे।