कर्णप्रयाग पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था चेकिंग के दौरान गुडलक स्कूल गांधीनगर कर्णप्रयाग के पास से एक व्यक्ति राजू कार्की पुत्र प्रेम सिंह कार्की निवासी- संगलाकोटी, तहसील-सतपुली, जिला-पौड़ी गढ़वाल,उम्र-23 वर्ष को 16.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग पर मु.अ.सं. 32/20 धारा 8/21एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया है।