कांग्रेस हाईकमान ने उमा को सौंपी महिला नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड में 2022 चुनाव को लेकर बिसाते बिजनेस शुरू हो चुकी हैं जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टी दमखम के साथ मैदान में उतरकर आम जनमानस को रिझाने के लिये अपने हर पैतरे इस्तेमाल करने में जुट गई है। उत्तराखण्ड की कांग्रेस भी अब पूरे प्रदेश में एक नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ रही है। इस बार विपक्ष में बैठी उत्तराखण्ड में कांग्रेस किसी भी हाल में 2022 का चुनाव जीतकर फतेह हासिल करना चाहती हैं। जिसको लेकर कांग्रेस लगातार धरातल पर नए-नए मास्टर प्लान के साथ दिन व दिन अपनी चुनावी और रणनीति को बदल रही है। यही कारण है कि प्रदेश के हर जिले में नए चेहरों को लगातार नई नई जिम्मेदारियां सौंप कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जा रहा है। 


आपको बता दे उत्तराखण्ड राजनीति में मतदाताओं के रूप में महिलाओं की अहम भागीदारी के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला कार्यकर्ताओं को भी नये पदो पर नियुक्त करते हुए उनको नए पदों की जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक हब बन चुके ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी में महिलाओं को जगह देते हुए कांग्रेस आलाकमान ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से उमा सरकार को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उमा सरकार लम्बे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में धरातल से जुड़ी हुई है। यही कारण है कांग्रेस हाईकमान ने उमा को आगामी चुनाव के मद्देनजर महिला शक्ति को रिझाने के लिये नगर में नये पद पर नियुक्त किया है। वही नया पद पाकर उमा सरकार भी काफी जोश और उत्साहित नजर आ रही हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। उमा आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी से जुड़े महिला कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर क्षेत्र में लगातार कांग्रेस का प्रचार प्रसार कर रही हैं जिससे कांग्रेस में लगातार नई ऊर्जा का संचार दिखाई दे रहा है। उमा सरकार ने कहा कि कांग्रेस ने जिस भरोसे से मुझे नये पद की जिम्मेदारी सौंपी है मै उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। आगामी चुनाव में आम जनता ने राज्य में सत्ता बदलाव का पूरा मन बना लिया है। 2022 के चुनाव में निश्चित रूप में हमारी जीत होगी क्योंकि लोग समझ चुके है भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अन्तर है। भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति करती है, भाजपा के झूठ से प्रदेश के लोग अब ऊब चुके है। और आगामी चुनाव में आम लोगो ने कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का फैसला कर लिया है।