कुमाऊँ आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी क्वारंनटाइन सेंटरों की स्थिति।

रामनगर - नैनीताल जनपद के बेतालघाट में, कुछ दिन पूर्व कोरोना सेंटर में सांप के काटने से एक बच्ची की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि अब रामनगर के क्वारंटाइन सेंटर में साँप निकलने से लोगों मे दहशत पैदा हो गयी। आपको बता दे कि उत्तराखंड के क्वारंटाइन सेंटरो में रखे गए लोगों की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। आज रामनगर के गोजानी इंटर कॉलेज में बनाये गए क्वारन्टीन सेंटर में साँप निकलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पर सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी। उन्होंने मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद साँप को पकड़ने में सफलता हासिल की। उधर ग्राम प्रधान कृपाल दत्त जोशी ने बताया कि गोजानी क्वारन्टीन सेंटर में  विगत 1 सप्ताह पूर्व भी साँप मिलने की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया था। लेकिन जब तक वह सांप को पकड़ने आते तब तक सांप स्कूल के ही किसी बिल में छुप गया। आज साँप के दिखाई देने पर सांप को पकड़ा गया। सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि साँप रेट स्नेक प्रजाति का है। ग्राम प्रधान कृपाल जोशी ने बताया कि स्कूल में एक और साँप भी देखा गया है। बरहाल वहाँ क्वारन्टीन किये गए लोगो की साँसे अटकी हुई है।