गाजियाबाद: मुरादनगर में बारिश की वजह से शमशान घाट की छत का लेंटर गिरने से 17 लोगों की हुई मौत

गाजियाबाद के मुरादनगर में बारिश की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है। जहाँ शमशान घाट की छत गिरने से कई लोग उसके नीचे आकर दब गए। डिविजनल कमिश्नर अनीता सी मेश्राम मेरठ, मुरादनगर ने बताया कि शेड के नीचे फंसे 38 लोगों को निकाला गया है और अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है और जो इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। 




जानकारी के अनुसार आज सुबह बारिश होने के कारण मुरादनगर क्षेत्र के उखरानी, बम्बा रोड में स्थित शमशान घाट कुछ लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने आये हुए थे। व्यक्ति के अंतिम संस्कार किया जा रहा था तभी अचानक तभी शमशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया जिसमे कई लोग उसके नीचे दब गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें अभी तक 38 लोगों को निकला गया है जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकि घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है। 






राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दुखद घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद हैI मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ होंI स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।