जनपद अल्मोड़ा की महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के शहर में महिला वर्ड कप हारने पर मायूसी छायी

महिला वर्ड कप के फाईनल मुकाबले में खिताब हाथ  आते-आते फिसलने से अल्मोड़ा के लोगों में मायूसी छायी हुई है। महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के जनपद अल्मोड़ा में उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को वर्ड कप हाथ से फिसलने का मलाल जरूर है लेकिन सभी लोग महिलाओं के प्रदर्शन को एैतिहासिक बता रहें हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर सुर्खियों में आने वाली एकता बिष्ट के भाई विनीत बिष्ट का कहना है कि इंग्लेण्ड की टीम ने आंखिरी ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच का रूख मोड़ दिया। वर्ड कप हाथ में नहीं आने से उनको मलाल जरूर है लेकिन फाईनल में पहुंचना और अच्छा प्रदर्शन करना फख्र की बात है। भाई विनीत का कहना है कि अल्मोड़ा पहुंचने पर एकता को कुल देवी, देवताओं के मंदिरों में ले जाया जायेगा और उसको मनपसंद खाना खिलाया जायेगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला क्रिकेटर एकता के अल्मोड़ा पहुंचने पर जोरदार सम्मान किया जायेगा।