जानिए किसने लगाया अपनी ही सगी बहन, प्रेमी और भूमाफियाओं पर जान से मारने का आरोप

रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर के खटीमा से एक बार फिर सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपनी ही सगी बहन पर प्रेमी और भूमाफियाओं के साथ मिलकर जान से मारने और उसकी संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया है। इंसानियत और संबंधों को तार-तार कर देने वाला मामला चारूबेटा खटीमा से सामने आया है। 


जानकारी के अनुसार जहा एक महिला शिबू यादव पत्नी करन यादव ने अपनी सगी बहन मीता राय पर अपने प्रेमी राज और भूमाफियाओं से सांठगांठ कर 15 सौ स्क्वायर फीट में बना मकान व जगह हड़पने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है। शिबू यादव के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद माता कल्पना राय ने उसको स्टांप पेपर पर दाननामा लिखकर विधिवत कब्जा दखल दे दिया था, परंतु उसकी बड़ी बहन मीता राय अपने प्रेमी राज तथा क्षेत्र के कुछ दबंग भूमाफियाओं से सांठ-गांठ कर और माता कल्पना राय को भी बहला-फुसलाकर, लालच देकर उक्त मकान को हड़पने का आरोप लगाया है। शिबू यादव ने बताया है कि इस प्रकरण को मैंने कोतवाली खटीमा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर को भी अवगत कराया है लेकिन अभी तक उक्त लोगों के खिलाफ न तो कोई उचित कार्रवाई की गई और ना ही मुझे अब तक न्याय मिला। इस मामले को शिबू यादव ने राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट को भी अवगत कराया है जिस पर बिष्ट ने बताया है कि किसी भी कीमत पर पीड़िता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि पीड़िता की गुहार पर शासन प्रशासन ने भी अब तक ध्यान नहीं दिया है।