त्रिवेंद्र कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्क्षता में सचिवालय मैं कैबिनेट बैठक हुई।लगभग 2 घंटे तक चली इस कैबिनेट बैठक में कुल 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई।कैबिनेट में रखें 14 बिंदु जिसमें से 1 बिंदु को अगली कैबिनेट के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।

कैबिनेट बैठक के महत्वपुर्ण फैसले -

1-मुख्य न्यायाधीश के सेवक भत्ते में 10,000 से बढ़ाकर किया गया 15000।

2- न्यायाधीश के सेवक भत्ते को बढ़ाकर 12000 किया गया है।

3- हेमवती नंदन चिकित्सा विश्वविद्यालय की नियमावली में किया गया संशोधन कुलपति की कॉल सीमा की गई 70 वर्ष

4- ज़मीदारी उन्मूलन के लिए सरकार लाई अध्यादेश।जमीन को 143 कराने की आवश्यकता नही।

5- देहरादून में वर्ग 4 की भूमि पर सरकार लाई संशोधन प्रस्ताव।जौनसार भाबर को भी प्रदेश के दूसरे जगहों के अनुसार किया गया।

6- ऋषिकेश एम्स के पास 1.43हेक्टेयर जमीन न्यास को दी जाएगी। भाउराव देवरस निराज निराला नगर लखनऊ। को भारत सरकार लेगी फैसला।

7- उत्तराखंड विधानसभा का 23, 24 ,25 सितंबर को सत्र देहरादून में किया जाएगा आहूत कैबिनेट ने निर्णय लिया।

8- जमरानी बांध को लेकर कैबिनेट ने लिया निर्णय सिंचाई को लेकर किया जाएगा समझौता।

9- सोंग बांध उत्तराखंड परियोजना विकास निर्माण में दो पीआईओ गठित करने के लिए कैबिनेट ने दी अनुमति।

10- जमरानी बांध और सॉन्ग बांध के संगठनात्मक ढांचे को कैबिनेट ने की स्वीकृति पदों के अनुसार की जाएगी भर्तियां।

11- उत्तराखंड योन अपराध एवं अन्य अपराध से पीड़ित महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सरकार ने किया नीति को स्वीकार।

12- उत्तराखंड यौन अपराध एवं अन्य अपराध से पीड़ित महिलाओं हेतु प्रतिकर योजना 2020 को किया मंजूर।

13- चिकित्सा शिक्षा विभाग की नरसिंग शिक्षा सेवा संघ की नियमावली में संशोधन सम्मिलियन की प्रक्रिया को मंजूरी।

14- कोरोना महामारी में विधानसभा सदस्यों के वेतन भत्तों से 30 फीसदी 1अप्रेल 2020 से एक वर्ष तक काटा जाएगा।