नवरात्रि स्पेशल : नवरात्रि में किस दिन माता के किस स्वरुप की पूजा होगी, क्लिक करके जानिए

आज से माँ के पवित्र नवरात्रों का आगाज़ हो गया है। प्रथम नवरात्रि पर माँ शैलपुत्री की आराधना करने का विशेष महत्त्व है। आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि में हिमालय की पुत्री होने की वजह से शैलपुत्री कहा जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने जा रहे नवरात्रों में मां दुर्ग के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। नवरात्रि के समय हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को पूजा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 58 वर्ष बाद शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि धनु में रहेंगे। इस बार का यह विशेष संयोग कई लोगो की झोली में खुशियां लेकर आ सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में उत्तर-पूर्व दिशा में कलश स्थापना  करें। चौकी पर लाल रंग को स्वच्छ वस्त्र बिछाकर उस पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद ज्योति जलाकर उसे स्थापित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत शुभकारी होगा। कोरोना महामारी के चलते नवरात्रि का महोत्सव बेहद साधारण तरह से किया जा रहा है। 


नवरात्रि में किस दिन माता के किस स्वरुप की पूजा की जाएगी वह निम्न प्रकार है : 


दिन                                         तिथि                     माता का स्वरूप

नवरात्रि दिन 1– प्रतिपदा     17 अक्टूबर (शनिवार)      माँ शैलपुत्री (घट-स्थापना)

नवरात्रि दिन 2– द्वितीय       18 अक्टूबर (रविवार)       माँ ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि दिन 3– तृतीया       19 अक्टूबर (सोमवार)      माँ चंद्रघंटा

नवरात्रि दिन 4– चतुर्थी        20 अक्टूबर (मंगलवार)    माँ कुष्मांडा

नवरात्रि दिन 5– पंचमी        21 अक्टूबर (बुधवार)       माँ स्कंदमाता

नवरात्रि दिन 6– षष्ठी           22 अक्टूबर (गुरुवार)      माँ कात्यायनी

नवरात्रि दिन 7– सप्तमी       23 अक्टूबर (शुक्रवार)     माँ कालरात्रि

नवरात्रि दिन 8– अष्टमी        24 अक्टूबर (शनिवार)     माँ महागौरी (महा अष्टमी, महा नवमी पूजा)

नवरात्रि दिन 9– नवमी        25 अक्टूबर (रविवार)       माँ सिद्धिदात्री

नवरात्रि दिन 10– दशमी     26 अक्टूबर (सोमवार)      दुर्गा विसर्जन (दशहरा)





नवरात्रि का समय आते ही पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है, वैसे तो हम सभी हर समय माता का स्मरण करते हैं परन्तु नवरात्रि के समय मानो अपने आप ही इंसान में एक अलग तरह का भक्ति भाव जाग्रत हो जाता है। आवाज़ इंडिया की पूरी टीम आपको माँ के पवित्र नवरात्रों पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है। जय माता दी।