नैनीताल : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ फूंका पुतला

सरोवरों नगरी नैनीताल में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मल्लीताल के पंत पार्क में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के कैलास अधिकारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई की सबसे बड़ा असर आज महिलाओं पर पड़ा है। घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जियों की कीमतें आसमान छूने के साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है और हमारी मांग है कि सरकार महंगाई को रोके नहीं तो सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।