नैनीताल:विश्वव्यापी कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु आप के पूर्व अध्यक्ष ने किया ईश्वर पर भरोसा ऑन लाइन किया जागेश्वर धाम में हवन

कोरोना महामारी ने पूरे विश्व मे कहर बरपाया हुआ है भारत मे भी कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं,आस्था,और विश्वास के माध्यम से अक्सर कई मुश्किलों से उबरा जा सकता है इसी उम्मीद के साथ विश्व्यापी महामारी की रोकथाम के लिए भगवान शिवधाम जागेश्वर में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने जागेश्वर के पुरोहित शुभम भट्ट के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूजा अर्चना कर हवन भी किया, देवेंद्र लाल ने बताया कि उन्होंने यह पूजा अर्चना नगर वासियों के स्वास्थ्य हेतु सम्पन्न कराई, देवेंद्र लाल ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से कोविड -19 में जी जान से जुटे कोरोना योद्धा हमारे चिकित्सक,  पुलिस कर्मी, पत्रकार,  आशा कार्यकर्त्ता,  बैंक कर्मी आदि के स्वास्थ्य सुरक्षा की कामना आज हमने की है।

 ऑनलाइन पूजा अर्चना में नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, सह प्रभारी डीएस नेगी, विधानसभा मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर उपाध्यक्ष आर सी पंत, महामंत्री महेश चंद्र आर्या, गंगा सिंह,  केडी गुरुरानी, एल एम पंत,  उमेश तिवारी, राजेंद्र आर्या,  विजय साह, प्रताप सिंह, कोषध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र चंद्र आर्य, आईडी पालीवाल,  प्रताप सिंह पडियार, पीसी जोशी, अमित रस्तोगी, नईम अहमद, रियाजुद्दीन, सूरज कुमार, अज़ीज़, राजेंद्र प्रसाद, ललित पंत,  देवेंद्र आर्य,  नईम ख़ान ( निम्मो ),  विजय साह,  दीपक कुमार, अभिषेक मुल्तानिया,  मौनी भाई,  गोधन सिंह समेत समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।