पत्नि ने अपने पति के पिता बनने के अरमानों का किया कत्ल

मानव जीवन मे सांसारिक सुख के भागम-दौड़ और कलयुग के इस युग में इंसान ने सिर्फ पैसों को ही एहमियत दे रहा है शायद यही कारण है कि आज के युग में मानव जीवन में रिश्ते-नातों के मायने भी नही रह गये है। कलयुग के इस युग में इंसान सिर्फ अपने स्वार्थ के लिये जी रहा है, इसीलिये आज इंसानियत और रिश्ते-नाते बार-बार शर्मसार हो रहे है। कलयुग के इस दौर में अपने करियर बनाने की जिद में इंसानियत और रिश्ते-नाते एक बार फिर शर्मसार हुआ है। 


जानकारी के अनुसार एक महिला ने सांसारिक सुख प्राप्ति के लिये अपने करियर बनाने की जिद में अपने पति के पिता बनने के सारे अरमान पर पानी फेर दिया है। पति को बिना बताये बिना सहमति लिये महिला ने गर्भपात कराया है। मामले के खुलासे के बाद महिला की शरीरिक जांच के अनुसार यह भी पता चला है कि उस महिला को दुबारा गर्भधारण में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसके बाबजूद भी महिला अब अपने पति को झुठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है, वही पति ने पत्नि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


मामले से जुड़े जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय महानगर रुद्रपुर कोतवाली के अन्र्तगत भगवानपुर निवासी विद्यावर्धन पाण्डे पुत्र उमेश पाण्डे का विवाह 10 सितम्बर 2019 को पुण्य गांव बैरीनाग निवासी एक युवती के साथ हुआ था, विवाह के बाद उसकी पत्नि एस.एस.जे. काॅलेज आल्मोड़ा मे बी.ए.एफ. की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले में युवक का कहना है कि उसकी पत्नि अपने करियर को बनाने के लिये मां नही बनना चाहती थी, लेकिन उसने इस मामले में अपनी पत्नि को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी। युवक के तहरीर के अनुसार उसने बताया कि उसकी पत्नि ने बिना किसी सहमति से गर्भधारण करने के बाद गर्भपात कराया है। इस दौरान देश व्यापि लाॅकडाउन लगा और काॅलेज बन्द हो गये, काॅलेज बन्द होने पर उसकी पत्नि हल्द्वानी अपने घर आ गई, जब उसका स्वास्थ खराब हुआ तो उसे चिकित्सको के पास ले जाया गया, चिकित्सकों के द्वारा लिखे गये परीक्षण के बाद इस बात का खुलासा हुआ की उसकी पत्नि को मां बनने में अब परेशानी आयेगी। इस मामले में अपनी पत्नि को उसने समझाने के प्रयास किये और इस मामले में पंचायत भी हुई लेकिन उसकी पत्नि अपनी जिद पर अड़ी रही और उसे ही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगी। परेशान होकर विद्यावर्धन पाण्डे ने मामले की शिकाायत की तो पुलिस ने उसकी पत्नि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।