पिथौरागढ़- बारिश व अंधड से मकान की छत उड़ी।

तहसील थल के पांखू के दन्तौला गांव में कल रात 10 बजे बारिश व अंधड़ से विधवा हीरा देवी पत्नी शेर राम के मकान की छत उड़ गई, उस समय वो और उसके चार बच्चे घर के अंदर सोये थे। किसी तरह वो अपने बच्चों को लेकर बाहर को भागी, बारिश से जहां उनका सारा अनाज बरबाद हो गया वहीं घर के बर्तन भी पिचक गये। बेसहारा हीरा देवी ने अपने पड़ोसी रमेश राम के घर में शरण ले रखी है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कार्की ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन व पटवारी को दे दी है। 

भाजपा नेता दिनेश आर्या ने कहा है कि गरीब महिला को आर्थिक सहायता दी जाय। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बेरीनाग पंकज चन्दोला के नेतत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची, चन्दोला का कहना है कि रिपोर्ट बना कर तहसीलदार व उपजिलाधिकारी महोदय को दी जाएगी।