पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ का ऐलान, किच्छा विधानसभा में आज़माना चाहते हैं अपनी किस्मत

ऊधम सिंह नगर के साथ पूरे प्रदेश में लम्बे समय से उत्तराखंड पूर्व स्वास्थ्य तिलक राज बेहड़ के किच्छा से चुनाव लड़ने के कयासों पर खुद बेहड़ ने किच्छा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कयासों पर से पर्दा हटा दिया है। 


आपको बता दें, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के कुछ करीबी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार महानगर और पूरे जिले में बेहड़ के किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात फिजाओं में घुली हुई थी। लेकिन बेहड़ ने कभी खुलकर इस बात की पुष्टि नहीं की थी। गुरूवार को किच्छा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए अपने आने वाले आगामी जन्मदिन को भी किच्छा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मनाने की घोषणा की है। 


वहीँ आपको बता दें, पूर्व स्वास्थय मंत्री बेहड़ कांग्रेस के एक कद्दावर नेता है और उन्हें कांग्रेस शासन में विकास के लिए जाना जाता है। बेहड़ ने कांग्रेस में मंत्री और बड़े नेता के रूप में रहते हुए तराई के लिए कई विकास कार्य किये है। जिन्हे क्षेत्र की जनता आज भी अपने जहाँ में याद रखती है। लेकिन पिछले दो बार का विधानसभा चुनाव बेहड़ के लिए बेहद ही ख़राब रहा। एक नहीं दो-दो बार बेहड़ को रुद्रपुर विधानसभा से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बेहड़ लम्बे समय से किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना कर बैठे हैं। गौरतलब है कि किच्छा पहले बेहड़ के ही विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर का हिस्सा था और यही कारण  है कि किच्छा विधानसभा में उनकी काफी पहचान और अच्छी पकड़ रखते है। इसी विधानसभा में उनका पैतृक गांव मलसा भी पड़ता है। बेहड़ किच्छा विधानसभा राजनैतिक समीकरण से बखूबी परिचित है। दो बार बड़े पैमाने पर शिकस्त खाने पर बेहड़ अपनी सियासी जमीन किच्छा विधानसभा में तलाश कर रह है और यही कारण है कि उन्होंने अपना जन्मदिन किच्छा में मनाने का ऐलान किया है। बेहड़ के ऐलान के बाद किच्छा में सियासी सर गर्मियां तेज़ हो गयी है और कई लोगों के विधानसभा चुनाव में अपने आपको दावेदार बनाने के मसूबों पर पानी फिर गया है।