प्रियंका चोपड़ा को ड्रेस के लिए ट्रोल होता देख उनकी माँ ने किया प्रियंका का बचाव।

प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत मे ही नही बल्कि विदेशों में भी काफी भारी मात्रा में है,इसका कुछ फायदा है तो नुकसान भी है, क्योंकि जब इतने सारे आपके फैन हो तो आपको सोशयली ज़्यादा सतर्क रहना पड़ता है अन्यथा कभी भी आपको ट्रोल किया जा सकता है।




 इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भी हर सोशल साइट्स पर बुरी तरह अपने ही फैन्स के द्वारा ट्रोल हो रहीं है,हालांकि अब उनके बचाव में उनकी माँ मधु चोपड़ा भी मैदान में कूद पड़ी हैं।अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी अवार्ड्स पर एक ऐसा ड्रेस पहन लिया जिसमे उनके शरीर का काफी हिस्सा साफ नजर आ रहा था,इस ड्रेस में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो अपडेट की ,जिसके बाद ट्रोलिंग करने की तो जैसे बाढ़ ही आ गयी। लोगो ने गंदे भद्दे किस्म के कमेंट भी करने शुरू कर दिए,प्रियंका को पोर्नस्टार तक कह डाला,और प्रियंका को उनके पति निक जोन्स की दादी भी कह दिया।वही एक ड्रेस डिजाइनर ने कहा कि एक उम्र होती है ऐसे कपड़ो को पहने की।



प्रियंका की चारों ओर उड़ रही खिल्ली को देखते हुए उनकी माँ मधु चोपड़ा ने प्रियंका के बचाव में आकर कहा कि "ट्रोल करने वाले तो अनजान है,लोग कंप्यूटर्स और बाकी चीज़ों के पीछे छिप कर ये सारी बातें बोल रहे हैं,प्रियंका अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान है,वो किसी को कोई नुकसान नही पहुंचा रही है,ये उसका शरीर है,जो कि बहुत खूबसूरत है,इसलिए वो जो चाहेगी वही पहनेगी"।


प्रियंका के बचाव में भले ही उनकी माँ ट्रोलर्स को जवाब दे रहीं हैं पर प्रियंका अक्सर ही अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज से सुर्खियों में रहती हैं,पहले भी मेट गाला 2019 में उन्होंने विचित्र सी ड्रेस पहनी थी ,जिसके बाद उनकी ड्रेस को लेकर ढेरों मीम्स बन गए थे।

वही प्रियंका की माँ खुद भी पब्लिक के हाथों ट्रोल हो चुकी है और लोगों ने उनके संस्कारो पर ही सवाल खड़े कर दिए थे,मियामी में जब प्रियंका का जन्मदिन मनाया जा रहा था तब प्रियंका और निक जोन्स के साथ मधु चोपड़ा भी सिगार पकड़े हुए सुट्टे लगाती हुई नजर आयी थी।जिसके बाद प्रियंका और मधु चोपड़ा दोनों को ही सोशल साइट्स पर जमकर लोगों ने ट्रोल किया।खास बात तो ये है कि अपने उस जन्मदिन के कुछ ही समय पहले प्रियंका ने ट्वीट कर धूम्रपान को खतरनाक बताया था इतना ही नही प्रियंका ने शादी से पहले एक वीडियो भी पोस्ट की थी जिसमे उन्होंने खुद को अस्थमा होने की बात कही थी,और कहा था कि 5 साल की उम्र से ही उन्हें अस्थमा की बीमारी है,जो लोग उन्हें जानते है उन्हें ये बात पता है।



खैर जो भी हो प्रियंका को सुर्खियां बटोरने का हुनर अच्छी तरह मालूम है,इससे लोगों का ध्यान प्रियंका से हटता भी तो नही है।