पढ़िये: क्यों आधी रात को आधी शादी होने के बावजूद बदल गया दूल्हा

अब तक आपने फिल्मों में ही देखा और सुना होगा कि शादी के तय मुर्हुत पर शादी के लिये तैयार दुल्हन की आधी शादी के बाद किसी और से शादी हो जाती है।  लेकिन सोचिये अगर हकीकत में ऐसा हो तो...


ऊधम सिंह नगर के महानगर रुद्रपुर के संजयनगर (खेड़ा) में असल में ऐसी हकीकत ने लोगो के होश उड़ा दिये है। महानगर रुद्रपुर के संजय नगर में आधी शादी होने के बाद जैसे ही दूल्हे की शारीरिक हकीकत सामने आई तो हो रही शादी को रोक दिया गया और घर में सो रहे युवक को तैयार कर अंतिम समय में शादी के लिये मंडप में बैठी दुल्हन के साथ शादी करवाया गया।


जानकारी के अनुसार संजय नगर के रहने वाले एक अच्छे परिवार ने अपनी एक लौती बेटी की शादी दिनेशपुर के एक युवक के साथ बिचैलिया के कहने पर तय की थी, मुर्हुत के हिसाब से जब दिनेशपुर से दूल्हा बारात लेकर संजय नगर पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने गर्मजोशी के साथ दूल्हे पक्ष का स्वागत किया। दुल्हन पक्ष आर्थिक रूप में काफी मजबूत था इसलिये अपने सामर्थ के हिसाब से लाखो रूपये का दहेज का सामान भी एकत्रित किया हुआ था। दुल्हन पक्ष के साथ दूल्हे पक्ष के खाने-पीने के इन्तेजाम पर भी अच्छे पैसे खर्च करते हुए अच्छा इन्तेजामात किया। लेकिन आधी शादी के बाद शादी का माहौल अचानक हंगामें में बदल गया। कहा जा रहा है कि इस शादी में लगभग आधी शादी हो चुकी थी, दुल्हन ने बंगाली रीती रिवाज के अनुसार फेरे भी पूरे कर लिये थे लेकिन जब दूल्हा-दुल्हन के गठबन्धन की रस्म के लिये दूल्हे से अपने हाथ को आगे बढ़ाने के लिये कहा गया तो दूल्हे ने हाथ बढ़ाने में संकोच दिखाया, कुछ देर बाद सख्ती से दुल्हन के पिता ने हाथ आगे बढ़ाने के लिये कहा तो दूल्हे की शारीरिक सच्चाई सबके सामने आ गई। आधी शादी के बावजूद दुल्हन ने शादी के लिये इंकार कर दिया तो हंगामा बढ़ गया, बारात में आये लोग दुलहन पक्ष से किसी तरह बचते-बचाते शादी के पांडाल से भाग खड़े हुए। दूल्हे पक्ष के साथ बिचैलिया भी मौके से फरार हो गया लेकिन दुल्हन ने उसी मण्डप में किसी और के साथ शादी करवाने की जिद ठान ली। शादी में आये एक सज्जन ने माहौल को सम्भालते हुए अपने साले से दूल्हन की शादी कराने की बात कह डाली जिसके बाद उस सज्जन ने अपने ससुर से इस सम्बन्ध में बात कर लगभग आधी रात को अपने साले को शादी के लिये पूर्ण रूप से तैयार कर लिया। आधी शादी के बाद भी युवक ने एक दुल्हन (लड़की) की सम्मान के लिये अपने जीजा के कहने पर शादी कर ली, लेकिन शादी की इस घटना का क्षेत्र में हवाओं में चर्चा का महौल पैदा कर दिया, जिसने भी शादी के इस घटना को सुना। जहां दिनेशपुर के बारात लाने वाले युवक और बिचैलिया की जमकर विरोध किया तो वही परिवार के कहने पर आधी रात को आधी शादी के बावजूद एक लड़की के सम्मान की रक्षा के लिये शादी के लिये तैयार होकर शादी करने की जमकर सरहाना की जा रही है। उधर जानकारी के अनुसार दुल्हन पक्ष अब दिनेशपुर से बारात लाने वाले युवक और उसके परिवार के खिलाफ जालसाजी करने के लिये मुकदमा लिखवाने की तैयारी में जुट गये है। वही शादी के इस घटना ने आम जीवन में लोगो को कई सबक सिखा दिया है, हम सबको आम जीवन में शादी के एक महत्वपूर्ण फैसले के लिये पूरी जांच पड़ताल कर लेनी चाहिये ताकी इस तरीके की समस्यायें सामने ना खड़े हो।