बिग ब्रेकिंग:राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का सिंगापुर में हुआ निधन

राजनीति के क्षेत्र में आज एक बड़ी क्षति हुई है राजसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमरसिंह का सिंगापुर में शनिवार को निधन हो गया है, अमर सिंह 64 वर्ष के थे,और पिछले छह माह से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक अमरसिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। पिछले डेढ़ महीने से आईसीयू में थे। सिंगापुर में ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने ट्वीटर पर अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।









अमर सिंह के सियासी सफर में में कई उतार चढ़ाव रहे हैं। एक दौर में वो समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता थे, उनकी तूती बोलती थी लेकिन समय समय पर वे कइयों का निशाना भी बने हैं। समाजवादी पार्टी की कमान अखिलेश के हाथों में जाने के बाद उन्हें सपा से किनारा करना पड़ा था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे।