बीजेपी के मौजूदा विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह को बीती रात हार्ट अटैक आया और उन्हें राजधानी लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान के लिए रैफर कर दिया। जहाँ पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनका निधन हो गया। विधायक जन्मेजय पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे। जन्मेजय सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि "देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।" 


जन्मेजय सिंह पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देवगांव लाया गया। जन्मेजय सिंह बीजेपी की टिकट पर देवरिया विधानसभा से  लगातार दो बार विधायक रहे।