बेरीनाग भाजपा ग्रामीण मण्डल व नगर मण्डल अध्यक्ष का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।बेरीनाग मण्डल में पहले एक ही मण्डल हुवा करता था, अब बेरीनाग मण्डल को भाजपा प्रदेश नेतत्व ने दो भागों में विभाजित कर दिया है,नगर मण्डल, ग्रामीण मण्डल, आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष धीरज बिष्ट और नगर मंडल के अध्यक्ष दीपक धानिक का फूल मालाओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।

इस मौके पर नव नियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट और नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने कहा कि भाजपा का संगठन गांव गांव, घर-घर में मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोडने के साथ केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जायेगी। ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष धीरज विष्ट और नगर मंडल के अध्यक्ष दीपक धानिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, विधायक मीना गंगोला, विशन सिंह चुफाल का आभार जताया। स्वागत करते वालों में भाजपा नेता खुशाल सिंह, गणेश उपाध्याय, हरीश चुफाल, चन्दन कोश्यारी, हरीश कोंरगा, इन्द्र धानिक, नवीन कोश्यारी, इन्द्र धानिक, गोविंद भंडारी, हिमांशु धानिक, राजवीर बाफिला, किरन मियांन सहित आदि मौजूद थे।