ब्रेकिंग:अकबर की खातिर फातिमा बनी रेवा को अंत में नसीब हुई तो सिर्फ मौत

उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर किच्छा क्षेत्र की एक महिला ने अपने प्यार को पाने के लिए न सिर्फ पति बच्चों को छोड़ा, बल्कि मजहब भी बदल लिया, लेकिन इस के बाबजूद अंत में इतना दुख मिला कि उसे मौत को ही गले लगाना पड़ा। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हालांकि मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार किच्छा थाना क्षेत्र के ग्राम गऊ घाट कटरा निवासी रेवा उर्फ फातिमा पत्नी अकबर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला, जिसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार कर नीचे रख लिया गया था। बताया जा रहा है कि फातिमा हिन्दू थी और उसका असली नाम रेवा था। उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी और उसके बच्चे भी थे। इस बीच उसकी मुलाकात अकबर से हो गई। अकबर और रेवा के बीच प्यार परवान चढ़ा तो रेवा अकबर के प्यार की खातिर अपने पति व बच्चों को छोड़कर कर फातिमा बन गई और उसने अकबर से निकाह कर लिया। इस बीच रेवा उर्फ फातिमा की बेटी लता भारती की शादी हो गई। फातिमा अपने बच्चों के संपर्क में थी।

बताया गया कि शादी के बाद पति पत्नी में विवाद रहने लगा। दरअसल अकबर भी पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली बीबी फातिमा को परेशान करती थी। मृतका की बेटी लता ने बताया कि कल सुबह उसकी मां से बात हुई थी तो उसने होली मनाने के लिए घर आने की बात कही थी। उसका कहना है कि अकबर ने उसे सही सूचना न देकर गुमराह किया। आरोप लगाया कि अकबर ही उसकी मां की मौत के लिए जिम्मेदार है। उधर अकबर का कहना है कि फातिमा पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन उसने उपचार करा कर बचा लिया था। अब उसने फांसी लगाकर जान दे दी।