ब्रेकिंग:पाकिस्तान से ही सीख ले भारत बलात्कारियों को अब पाकिस्तान में बनाया जाएगा नपुंसक कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मिली मंजूरी

भारत मे जहाँ बलात्कारियों पर कोई सख्त कानून अब तक नही बन सका वही भारत का दुश्मन देश पाकिस्तान इस मामले में भारत से आगे निकल गया है जी हां पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट की हालिया बैठक में रेपिस्टों पर अंतिम निर्णय लेते हुए अध्यादेश का मसौदा तैयार कर लिया गया है जिसके तहत अब पाकिस्तान में रेप करने को रासायनिक या सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाया जाएगा।इस मसौदे पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 


गौरतलब है कि बालात्कार जैसी घटनाओं पर दुनिया के तमाम देशों में अलग अलग कानून की व्यवस्था है बावजूद इसके रेप की घटनाओं पर रोक नही लग पाई है वहीं भारत मे निर्भया,हाथरस, हैदराबाद, इत्यादि जैसी विभत्स रेप की घटनाओं के बाद भी कोई सख्त कानून अब तक नही बन सका है भारत को इस मामले में राजनीति छोड़ पड़ोसी देश से ही कुछ सीख लेना चाहिए,हालांकि निर्भया केस की लंबी लड़ाई के बाद दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था लेकिन भारत मे रेप के आरोपी को सजा देने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है जो कि लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है।आपको बता दें कि रेप के आरोपी को नपुंसक बनाने का कानून अमेरिका के कुछ हिस्सों, पोलैंड में और कुछ मुस्लिम देशों में सख्ती से लागू किया गया है।पाकिस्तान में अब इस कानून को लागू किया जा रहा है हालांकि इस कानून की आधिकारिक रूप से घोषणा नही हुई है।