ब्रेकिंग : फेमस म्यूज़िक डायरेक्टर वाज़िद खान का हुआ निधन

2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में बुरा साबित हो रहा है, जहां एक तरफ लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री बंद पड़ी है वहीं दूसरी तरफ कई दिग्गज सितारे एक-एक कर दुनिया से रुखसत हो रहे हैं, अब फिल्म इंडस्ट्री के नामी म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है,सबसे पहले सोनू निगम ने वाजिद की मौत की खबर दी जिसके बाद उनके निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान को कोरोना संक्रमण और किडनी की बीमारी थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 42 साल के वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।  कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। फिर भी उनकी हालत में सुधार नहीं आ पा रहा था। इसके बाद उनकी कोरोना जांच भी हुई थी। जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान स्टारर 'प्यार किया तो डरना क्या' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, और बाद में सुपरस्टार की फिल्मों के लिए कई एल्बम चलाए, जिनमें चोरी चोरी, हैलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड और दबंग के तीनों पार्ट भी शामिल हैं।

सलमान खान के करीबी और उनके साथ कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी साजिद-वाजिद की जोड़ी अब बिखर गई है। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके निधन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने दुख जताया है।