भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त दावों पर बुजुर्ग महिला के आरोपो ने लगाया पलीता

भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार होने का दावा करने वाली उत्तराखण्ड प्रदेश के ऊधम सिंह नगर के बाजपुर के भगत सिंह चैंक पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त एक बुजुर्ग महिला ने सूबे के शिक्षा मंत्री और उनके भाई के खिलाफ चैंक पर अपने आप पर पैट्रोल डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने पर अमादा हो गई। घटना की सूचना पर शहर के साथ पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों के साथ राजकीय प्रशासनिक अधिकारियों को दफ्तर की कुर्सी छोड़ मौके पर पहुंचना पड़ा। बमुश्किल बुर्जुग महिला से पेट्रोल की गेलन छीन कर उसकी जान बचाई और उनकी समस्या सुनने के लिये अधिकारियों के दफ्तर ले जाया गया। पेट्रोल डालने की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हो गयी। बुुजुुर्ग महिला द्वारा यह हाई प्रोफाईल मामले के चलते घण्टो तक शहर में हंगामा चला।


आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार बाजपुर के थाना केलाखेड़ा के बिचपुरी गांव निवासी एक वृद्ध महिला शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई के खिलाफ बाजपुर के भगत सिंह चैक पर पेट्रोल लेकर धरने पर बैठ गई। वृद्ध महिला ने अपने आप पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास करने लगी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल की गेलन और माचिस छीन कर वृद्ध महिला की जान बचाते हुए एक बड़े हादसे को होने से रोक लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सी.ओ. ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। वृद्ध महिला परमजीत कौर ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय पर उनकी 2.5 एकड़ जमीन को लीज के बहाने हड़पने का आरोप लगाया। वृद्ध महिला के पेट्रोल लेकर भगत सिंह चैक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की अभिसूचना इकाई द्वारा महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित वृद्ध महिला ने किसी की एक नही सुनी और लगातार परताड़ना का आरोप लगाकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। उपर्युक्त मामले में सी.ओ. दीपशिखा अग्रवाल और तहसीलदार प्रेम सिंह चैहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और वृद्ध महिला को समझा बुझा कर मौके से कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अपने साथ ले गये।


लगातार प्रदेश में प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत और भाजपा से जुड़े लोग प्रदेश में जीरो प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त होने का हुंकार भरते है ऐसे में प्रदेश में एक वृद्ध महिला का भाजपा सरकार के मन्त्री के भाई पर आरोप लगना जीरो टोलरेन्स की जमीनी हकीकत को वयां करता है। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे पर वृद्ध महिला ने 1 एकड़ जमीन को 3 साल के लिए लीज पर लेने की बात कहकर ढ़ाई एकड़ जमीन को 30 साल के लिए लीज पर लेने का आरोप चीख-चीख कर लगाती रही। मामला इतना गम्भीर था कि मामले की नजाकत को भांपते हुए अधिकारियों को दफ्तरों से निकलकर घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा।


इस मामले में सी.ओ. दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि एक महिला जमीनी विवाद को लेकर अपनी जान देने पर तूल गयी थी उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आपने आपको आग लगाने का प्रयास किया महिला को बमुश्किल आत्महत्या करने से रोक उसकी समस्या सुनी और जांच कर करवाही की जाएगी।