माँsk : माँ और मास्क के बीच मुंबई पुलिस ने बताई वो समानता जो आप सोच भी नही सकते सोशल मीडिया में छाई मुंबई पुलिस की ये पोस्ट

कोरोना वायरस ने देशभर में हाहाकार मचा रखा है आज देश की हालत एक बार फिर बेहद नाजुक मोड़ पर आ गए है। देश के सभी बड़े शहरों का हाल लगभग एक जैसा ही हो गया है, चाहे दिल्ली हो, मुंबई हो, लखनऊ हो या राजस्थान हो हर जगह ऑक्सीजन की किल्लत,मेडिसिन की कमी हो,अस्पतालों में बेड्स की कमी हो गयी है।लोगो की लापरवाही इसकी बड़ी वजह है, कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मास्क पहनना बिल्कुल भी गवारा नहीं।लोग मास्क पहनने के लिए टोकने पर पुलिस वालों से ही भिड़ जाते हैं।ऐसे में मुंबई पुलिस ने नायाब अंदाज में मां और मास्क का एक ऐसा कॉम्बिनेशन बना डाला कि सोशल मीडिया में अब मुंबई पुलिस की खूब तारीफ़ हो रही है मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मां और मास्क में समानता को लेकर एक फोटो शेयर की है जिसमे मुंबई पुलिस ने मास्क को इस तरह साझा किया है कि मास्क में पहला अक्षर मां हिंदी में इसके साथ ही अंग्रेजी वर्णमाला से एस और के लिया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया है कि मां और मास्क में क्या चीज कॉमन है। इसके जरिए मुंबई पुलिस की तरफ से मां और मास्क की उपयोगिता के बारे में बताया गया है जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना भी हो रही है। मुंबई पुलिस का कहना है कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चे को हमेशा सुरक्षा मुहैया कराती है। वैसे ही आज के दौर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मास्क की भूमिका है।