राजधानी में प्रशासन ने जारी किया साप्ताहिक बंदी का आदेश, देखें क्या है आदेश

देहरादून राजधानी के बाज़ारो में साप्ताहिक बन्दी के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोविड के बढ़ते मामले व दिल्ली में बढ़ते केस से भी जिला प्रशासन ने सबक लिया है। एडीएम वीर सिंह बुधियाल ने एक आदेश जारी कर दिया है।आदेश में साफ कहा गया है कि सिर्फ आवश्यक सेवाओ जैसे दूध,दवा,पेट्रोल पंप,सब्जी फल आदि की दुकानें ही खुल सकेगी।