रामनगर में बनेगा बसपोर्ट, स्थानीय विधायक ने दी जानकारी।

रामनगर कॉर्बेट नगरी के नाम से भी जाना जाता है, यहाँ देश और विदेशों से पर्यटक कॉर्बेट पार्क घूमने आते हैं। लेकिन कई वर्षो से यहाँ का रोडवेज बस स्टेशन अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा था। यह लगभग हर चुनाव में चुनावी मुद्दा रहा लेकिन फिर स्थिति जस के तस बनी रही, जिस कारण रामनगर की सुंदरता पर ग्रहण लगा हुआ था। लेकिन अब जल्द इसकी स्थिति सुधरने वाली है, यहां बहुत जल्द बस पोर्ट बनेगा।



आज स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया  कि करोड़ों रूपये की लागत से रामनगर में जल्द बसपोर्ट बनने जा रहा है। इसे बनाने के लिये 8 तारीख को टेंडर खोले जायगे, टेन्डर होने के बाद इस बसपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया उत्तराखंड के रामनगर में यह पहला बसपोर्ट बनेगा, जो कुमांऊ व गढ़वाल को जोड़ने के साथ पर्यटन नगरी रामनगर की खूबसूरती को बढ़ाएगा।


वहीं रामनगर की कोसी नदी में खनन बंद होने के बाद खनन कारोबारियों में भी निराशा थी। 1 जून से खनन का कार्य बंद हो गया था, जिसकी वजह से इस से जुड़े मजदूर, स्टोन क्रेशर मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा था। राज्य सरकार द्वारा खनन के चुगान की अनुमति 30 जून तक बड़ा दी गई है। इसके लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रेसवार्ता में  पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल , वीरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र शर्मा , बलदेव रावत, ब्रह्मदेव झा, मनीष अग्रवाल,  मदन जोशी , इंदर लाल, मनमोहन बिष्ट , नदीम अख्तर , हरीश दफौटी, प्रकाश थापा आशीष  ठाकुर  बसन्त नेगी,  विवेक शम्भल सहित कई लोग मौजूद रहे।