रामनगर से आज 21 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे तक एक और हेल्थ बुलेटिन जारी किया, जिसके अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1043 हो गई है। 8 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में नैनीताल जनपद से 22 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, जिसमें से 21 केस रामनगर से सामने आए, रामनगर से अब तक कुल 61 मरीज सामने आ चुके हैं। रामनगर में क्वारन्टीन किए गए बागेश्वर जिले के 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग 27 मई की रात को महाराष्ट्र से ट्रेन से लालकुआं आए थे। इनमें से बागेश्वर जिले के 326 लोगो को बसों से रामनगर लाया गया था। इन सभी को रामनगर ढिकुली के होटलों में क्वारन्टीन किया गया था। 29 मई को इनके सेंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। आज मंगलवार को 21 लोगों के सेंपल पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव आए इन लोगों को कोविड सेंटर रामनगर में शिफ्ट किया जाएगा।