रोड पर काल बनकर दौड़ रहे सरकारी वाहन

राजधानी दून में नगर निगम के कंडम हो चुके कई वाहन सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे है। कंडम हो चुके ऐसे वाहनों को नीलाम करने का प्रस्ताव है,बावजूद इसके इन वाहनों को दौड़ाया जा रहा है इतना ही नहीं इन वाहनों का रोड टैक्स और परमिट की अवधि पूरी हो चुकी है। ये वाहन निगम की वर्कशॉप से लेकर निगम के प्रांगण में खड़े है। निगम के पास पहले ही कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों की कमी है,ऐसे में निगम न तो नये वाहनों की खरीद कर रहा है और न ही पुराने वाहनों को नीलाम  कर रहा है।

हालाँकि निगम के अधिकारी इस बावत कहते है कि कंडम वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है साथ ही निगम के जो वाहन सड़कों पर दौड़ रहे है,उनके टैक्स और इंश्योरेंस को अपडेट कर दिया गया है। उधर कांग्रेस ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि उनकी सरकार के समय निगम को सफाई के लिए कई वाहन दिए गए थे लेकिन आज वो देखरेख के अभाव में कंडम होते जा रहे है।साथ ही सफाई के वाहन बेतहरबी से शहर में चल रहे हैं, जो कि लोगों की सेहत के साथ तो खिलवाड़ है ही साथ ही उनकी जान के लिए खतरा भी बने हुए है।