विधायक चुफाल ने चल्मोड़ी गांव में 3 किमी सड़क स्वीकृत की।

डीडीहाट विधानसभा के विधायक विशन सिंह चुफाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के थल से लगे कुकरौली, चल्मोड़ी, मस्मौली, तथा भकुण्डा गाँव का भ्रमण कर, जन समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया। चल्मोड़ी गाँव में जनसमस्याओं को सुनते हुए उन्होंने उस गाँव के लिए अपने विधायक निधि से 3 किमी सड़क स्वीकृति की। विधायक चुफाल ने गाँव वालों को आश्वस्त करते हुए बताया सड़क का कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा।


मस्मौली के तोक गाँव भकुण्डा में जनसमस्याओं को सुनते हुए विधायक ने गाँव के ईष्ट मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए 2 लाख की धनराशि दी, तथा इस साल के बजट में लोगों को खेतों में जाने के लिए खड़ंजा देने की घोषणा की। बैठक में आये डीडीहाट के खंड विकास अधिकारी बिजेंद्र मयाल ने लोगों को विधवा, वृद्धा पेंशन तथा बीपीएल कार्ड की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देऊपा, डीडीहाट भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, चिंतामणि जोशी, हरि सिंह देऊपा, तेन सिंह चुफाल, होशियार सिंह नेगी, प्रताप सिंह देऊपा भी मौजूद थे। बैठक का संचालन थल मुवानी मंडल के अध्यक्ष कमल कन्याल ने किया।