सुरंग निर्माण में पुश्ता गिरने से हुई मजदूर की मौत

एक ओर जहां उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के नई टिहरी चंबा सुरंग निर्माण में लगे मजदूर की मौत हो गई। चंबा सुरंग के निर्माण में लगे एक मजदूर की मौके पर काम करते वक्त मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान के अरशद पुत्र महबूब ग्राम कासमपुर सहारनपुर रूप में हुई। मृतक मजदूर की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है।


बताते चलें कि चंबा सुरंग का निर्माण आजकल अंतिम चरण में है। सुरंग के दूसरे छोर दिखोल गांव की ओर पुश्ता निर्माण कार्य करते वक्त अरशद पुत्र महबूब ग्राम कासमपुर सहारनपुर की मौके पर मौत हो गई। उक्त मजदूर भारत कंपनी में पिछले तीन साल से काम कर रहा था। ट्रॉली से दीवार का ट्रीटमेंट करते वक्त मजदूर नीचे गिर गया जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।