हाय ये कैसी हत्या! पत्नी ने पहले पति को दिखाई पॉर्न वीडियो फिर बनाये शारीरिक संबंध फिर पति को बांध दिया कुर्सी से और रेत दिया गला

महाराष्ट्र के नागपुर में रिश्तों को शर्मसार और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यूं तो पति पत्नी के संबंध को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है लेकिन इस रिश्ते को नागपुर की एक पत्नी ने कलंकित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला, पति की पांचवीं पत्नी थी। हत्या का तरीका सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। पांचवीं पत्नी ने पहले अपने पति को पॉर्न वीडियो दिखाए, फिर उसके हाथ पैरं कुर्सी से बांध दिए और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।


सूत्रों  के मुताबिक यह मामला तकरीबन 2 दिन पुराना है जिसे हल करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात पारिवारिक कलह की वजह से पांचवी पत्नी स्वाति द्वारा अंजाम दी गई है।इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लक्ष्मण मलिक बीते कुछ महीनों से नागपुर की सिल्वर कंपलेक्स सोसायटी के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। घटना के दिन यानी 8 मार्च को उनकी पांचवी पत्नी स्वाति उनसे मिलने के लिए आई थी। जिसके बाद स्वाति ने पॉर्न दिखा कर लक्ष्मण के साथ सेक्स करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि स्वाति को जब यह पता चला कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इस बात से वह काफी दुखी हुई थी और इसी के चलते उसने अपने पति की हत्या कर दी।


9 मार्च को जब पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना मिली तब पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि लक्ष्मण ने 5 महिलाओं के साथ शादी की थी। लक्ष्मण को पांचवी पत्नी स्वाति के साथ से एक 8 साल का बेटा भी हुआ था। नौकरी से रिटायर हो चुके लक्ष्मण की पेंशन को लेकर भी दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा में लक्ष्मण को इस बात का भी शक था की स्वाति का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी चक्कर है। इस वजह से भी दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई होती थी।