ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

आखिरी श्रद्धांजलिः ‘ही मैन’ की याद में आज शाम होगी प्रेयर मीट! एक जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, हेमा मालिनी की पहली पोस्ट- बस खालीपन रह गया...

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-27 13:48:31
Prefer us on
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी याद में आज गुरुवार शाम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा।
आखिरी श्रद्धांजलिः ‘ही मैन’ की याद में आज शाम होगी प्रेयर मीट! एक जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, हेमा मालिनी की पहली पोस्ट- बस खालीपन रह गया...

आखिरी श्रद्धांजलिः ‘ही मैन’ की याद में आज शाम होगी प्रेयर मीट! एक जगह इकट्ठा होगा पूरा बॉलीवुड, हेमा मालिनी की पहली पोस्ट- बस खालीपन रह गया... (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी याद में आज गुरुवार शाम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा।
  • खबरों के मुताबिक इस सभा को बेहद शांत और भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है, जहां देओल परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और शुभचिंतक लेजेंडरी अभिनेता को आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
  • धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को जुहू स्थित उनके घर पर एक हफ्ते की बीमारी के बाद हुआ।
  • वे 89 साल के थे।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी याद में आज गुरुवार शाम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक इस सभा को बेहद शांत और भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है, जहां देओल परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त और शुभचिंतक लेजेंडरी अभिनेता को आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को जुहू स्थित उनके घर पर एक हफ्ते की बीमारी के बाद हुआ। वे 89 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार की रस्म उसी दिन विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुई थी। देओल परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट की घोषणा करते हुए एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में धर्मेंद्र की जवानी के दिनों फोटो के साथ ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ लिखा था। इसके विवरण में कहा गया कि ‘धर्मेंद्र 8 दिसंबर 1935-24 नवंबर 2025’ प्रेयर मीट 27 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे से 7ः30 बजे तक होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर सोनू निगम इस मौके पर धर्मेंद्र के कुछ लोकप्रिय गाने भी गा सकते हैं।

इधर धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट साझा की। हेमा ने एक भावनात्मक नोट लिखा और कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि धर्मेंद्र उनके लिए हमेशा ‘गो-टू पर्सन’ थे और अच्छे-बुरे समय में हमेशा उनके साथ रहे। हेमा ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र अपनी अपार लोकप्रियता के बावजूद बहुत विनम्र थे। उन्होंने लिखा कि एक सार्वजनिक हस्ती के रूप में उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद विनम्रता और आकर्षण उन्हें सभी महान हस्तियों से अलग और अद्वितीय बनाता था। फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी। हेमा ने अपने नोट में अपनी व्यक्तिगत क्षति के बारे में भी लिखा। उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत क्षति शब्दों में नहीं बयां हो सकती है और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरे जीवन भर रहेगा। वर्षों की साथ बिताई गई जिंदगी के बाद, मेरे पास अनगिनत यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। उन्होंने अपने परिवार के एल्बम की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Bigg Boss में सलमान का बेबाक अंदाजः ट्रोलर्स को लगाई जमकर फटकार! उम्र पर कमेंट करने वालों को टी-शर्ट उतारकर दिया जवाब, पैपराजी को भी सुनाई खरी-खरी

Bigg Boss में सलमान का बेबाक अंदाजः ट्रोलर्स को लगाई जमकर फटकार! उम्र पर कमेंट करने वालों को टी-शर्ट उतारकर दिया जवाब, पैपराजी को भी सुनाई खरी-खरी

🕒 2026-09-21 13:40:19
हनुमान अंश: न आंखों की रोशनी, न बड़े मंच की तलाश! तंबूरे की धुन और भक्ति की आवाज ने बना दिया स्टार,  एक भजन से चमकी सुनील लोधी की किस्मत

हनुमान अंश: न आंखों की रोशनी, न बड़े मंच की तलाश! तंबूरे की धुन और भक्ति की आवाज ने बना दिया स्टार, एक भजन से चमकी सुनील लोधी की किस्मत

🕒 2026-09-07 17:00:52
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहासः 15 दिन में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार! तीसरे शुक्रवार को 23 करोड़ की कमाई से टूटा हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहासः 15 दिन में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार! तीसरे शुक्रवार को 23 करोड़ की कमाई से टूटा हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

🕒 2025-12-20 12:25:31
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर गूंजी किलकारी! बेटे का हुआ जन्म, वायरल हुई खुशखबरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर गूंजी किलकारी! बेटे का हुआ जन्म, वायरल हुई खुशखबरी

🕒 2025-11-07 11:53:50
60 के हुए किंग खानः ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़! एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, जानें क्या है शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर

60 के हुए किंग खानः ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ी भीड़! एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे प्रशंसक, जानें क्या है शाहरुख खान की जिंदगी का सबसे बड़ा डर

🕒 2025-11-02 14:11:20