ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक का प्रतीकात्मक महाभियोग! खरगे बोले- सरकारों को गिराने के बाद अब वोटों की हो रही चोरी, वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले नागरिकों ने बयां किया दर्द

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 12:30:55
Prefer us on
विपक्षी गठबंधन ने शनिवार को राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम का आयोजन किया।
बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक का प्रतीकात्मक महाभियोग! खरगे बोले- सरकारों को गिराने के बाद अब वोटों की हो रही चोरी, वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले नागरिकों ने बयां किया दर्द

बड़ी खबरः मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक का प्रतीकात्मक महाभियोग! खरगे बोले- सरकारों को गिराने के बाद अब वोटों की हो रही चोरी, वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले नागरिकों ने बयां किया दर्द (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • विपक्षी गठबंधन ने शनिवार को राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • इस 'मॉक पार्लियामेंट' में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर सांठगांठ का सीधा आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता पर काबिज रहने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया, पहले सांसदों की खरीद-फरोख्त हुई, क्षेत्रीय दलों को तोड़ा गया, चुनी हुई सरकारें गिराई गईं और अब सीधे तौर पर जनता के 'वोटों की चोरी' की जा रही है।
  • लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतीकात्मक महाभियोग में खरगे ने वर्ष 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ने शनिवार को राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस 'मॉक पार्लियामेंट' में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर सांठगांठ का सीधा आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता पर काबिज रहने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया, पहले सांसदों की खरीद-फरोख्त हुई, क्षेत्रीय दलों को तोड़ा गया, चुनी हुई सरकारें गिराई गईं और अब सीधे तौर पर जनता के 'वोटों की चोरी' की जा रही है। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतीकात्मक महाभियोग में खरगे ने वर्ष 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 में संसद से विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित करके यह कानून पारित कराया गया था, जो चुनाव आयुक्तों को कानूनी जवाबदेही से आजीवन सुरक्षा कवच प्रदान करता है। खरगे ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सात महीने पहले दोनों सदनों के 193 सांसदों ने सीईसी को हटाने के लिए विधिवत नोटिस दिया था, लेकिन उसे बिना किसी विचार के खारिज कर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता की रक्षा के लिए है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठकर तकनीक और कंप्यूटर के जरिए योजनाबद्ध तरीके से कमजोर तबकों, महिलाओं और युवाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन आम नागरिकों को भी मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया गया, जिनके नाम हालिया मतदाता सूचियों से काट दिए गए हैं। कोलकाता से दिल्ली आकर बसीं सिंगल मदर अनीता जायसवाल ने रोष जताते हुए कहा कि वर्ष 2012 में उनका पहचान पत्र बना था और वे लगातार मतदान करती रही हैं, लेकिन अब उनका नाम सूची से गायब कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार साबित करे कि वे किस देश की नागरिक हैं और प्रशासन को वैध पहचान पत्र खारिज करने का अधिकार किसने दिया। वहीं, पश्चिम बंगाल के इफ्तिखार अहमद ने भी अपना नाम मतदाता सूची से काटे जाने का मुद्दा उठाया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे बाण चलाए। तेजस्वी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनता के मताधिकार छीने जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं खोखली हो रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि देश का विपक्ष और आम नागरिक इस साजिश को समझ चुका है और लोकतंत्र पर यह डाका किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

सीईसी के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, राहुल गांधी बोले- 2024 का चुनाव अवैध; वोट काटने वाले देश के अपराधी

सीईसी के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, राहुल गांधी बोले- 2024 का चुनाव अवैध; वोट काटने वाले देश के अपराधी

🕒 2026-10-31 14:52:12
जेल से रिहा होते ही नया ड्रामा: अब्दुल्ला आजम घर रवाना, आजम खां को ले जाने पहुंची ईडी टीम तो भड़के सपा नेता

जेल से रिहा होते ही नया ड्रामा: अब्दुल्ला आजम घर रवाना, आजम खां को ले जाने पहुंची ईडी टीम तो भड़के सपा नेता

🕒 2026-10-31 14:44:25
शर्म आती है आपको? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए! भाजपा की रैली में हनुमान वेश में कलाकार के डांस पर सियासी संग्राम, बीजेपी पर फायर हुए केजरीवाल

शर्म आती है आपको? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए! भाजपा की रैली में हनुमान वेश में कलाकार के डांस पर सियासी संग्राम, बीजेपी पर फायर हुए केजरीवाल

🕒 2026-07-07 10:41:26
संसद शीतकालीन सत्र का नौवां दिन! चुनाव सुधार पर तीखी बहस, ‘वंदे मातरम’ चर्चा पर आज जेपी नड्डा देंगे जवाब

संसद शीतकालीन सत्र का नौवां दिन! चुनाव सुधार पर तीखी बहस, ‘वंदे मातरम’ चर्चा पर आज जेपी नड्डा देंगे जवाब

🕒 2025-12-11 11:22:50
भाजपा के संस्कारः बेहोश होकर जमीन पर गिरा सुरक्षा में खड़ा जवान! भाषण देते रहे जेपी नड्डा, वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत

भाजपा के संस्कारः बेहोश होकर जमीन पर गिरा सुरक्षा में खड़ा जवान! भाषण देते रहे जेपी नड्डा, वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत

🕒 2025-12-01 18:42:58