बड़ी खबर: दिल्ली एम्स पर हुआ मैलवेयर अटैक! खुद अस्पताल ने दी साइबर अटैक की जानकारी

Big news: Malware attack on Delhi AIIMS! The hospital itself gave information about the cyber attack

नई दिल्ली। दिल्ली के जाने माने अस्पताल एम्स में एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, एम्स के सर्वर में आज तकनीकी खराबी आने के कारण सर्वर डाउन हो गया था। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई। ट्वीट में साइबर हमले की बात कही गई है, जिसके चलते एम्स के सर्वर डाउन हो गए थे। लेकिन इस साइबर हमले को हैंडल करते हुए विफल कर दिया गया है। इसके साथ ही एम्स के डाटा पर जो भी खतरा हो सकता था उसको टाल दिया गया है। बता दें कि हॉस्पिटल के सर्वर पर ये मैलवेयर अटैक करीब 2:50 बजे किया गया था।