ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 09:22:16
Prefer us on
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस और एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस और एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
  • इस आतंकी साजिश के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी महकदीप कौर और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
  • जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों ने पहले महकदीप को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में शामिल किया।

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस और एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस आतंकी साजिश के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी महकदीप कौर और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों ने पहले महकदीप को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में शामिल किया। पुलिस और एटीएस की संयुक्त पूछताछ में महकदीप कौर ने बताया कि उसका पति ड्रग्स मामले में जेल में बंद है और उसका तलाक हो चुका है। इसी का फायदा उठाकर पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' नाम के दो हैंडलरों ने उससे संपर्क साधा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 'शाह' और 'चाचा' आईएसआई एजेंटों के कोड नेम हैं। राजस्थान पुलिस के एडीजीपी और एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने बताया कि जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनसे पुष्टि होती है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर 'शाह' ने ही दोनों आरोपियों को आईईडी (IED) मुहैया कराया था और धमाके के लिए स्थान भी चिह्नित किया था। गौरतलब है कि बीती 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के समीप जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनके अंदर का सरिया बाहर निकल आया था और पटरी के क्लिप भी उखड़ गए थे। यह धमाका अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन थी। घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए थे। एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने यह भी खुलासा किया कि महकदीप और देवेंद्र इस वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में तीन बार आए थे। उनकी शुरुआती दो कोशिशें नाकाम रही थीं, लेकिन तीसरी बार में उन्होंने धमाका कर दिया। जांच एजेंसियों का मानना है कि आईएसआई अब जासूसी और आतंकी घटनाओं के लिए एक नया पैटर्न अपना रही है, जिसके तहत अकेली महिलाओं और युवतियों को प्रेम जाल और धन का प्रलोभन देकर मोहरा बनाया जा रहा है। इससे पूर्व गंगापुर सिटी से भी आईएसआई के जाल में फंसी बबीता नामक महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य तार खंगाल रही है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेशी कब्जे में पहुंचा बीएसएफ जवान, सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेशी कब्जे में पहुंचा बीएसएफ जवान, सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी

🕒 2026-11-17 11:44:53पढ़ें →
भारतीय शेरों का कीवी धरती पर ऐतिहासिक प्रहार: गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को 22 रन से रौंदकर 3-1 से सीरीज पर कब्जा, 7 साल का अजेय किला ध्वस्त

भारतीय शेरों का कीवी धरती पर ऐतिहासिक प्रहार: गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को 22 रन से रौंदकर 3-1 से सीरीज पर कब्जा, 7 साल का अजेय किला ध्वस्त

🕒 2026-11-15 12:37:20पढ़ें →
रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया

रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया

🕒 2026-11-15 09:30:56पढ़ें →
आस्था, संयम और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ: आज डूबते और कल उगते सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य 

आस्था, संयम और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ: आज डूबते और कल उगते सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य 

🕒 2026-11-15 08:00:16पढ़ें →
पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी

पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी

🕒 2026-11-14 12:05:41पढ़ें →
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार | आवाज़ 24x7