जन्मदिन विशेष:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व का माह रिकॉर्ड, दोपहर डेढ़ बजे तक एक करोड़ लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Birthday Special: World's record made on PM Narendra Modi's birthday, one crore people got corona vaccine till 1:30 pm

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 71 वा जन्मदिन मना रहे हैं।देश मे जगह जगह उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।बीजेपी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो कि सेवा और समर्पण अभियान के नाम से 7 अक्टूबर तक चलेगा।पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर महा वैक्सीनेशन अभियान देश के कोने कोने में  चल रहा है आज दोपहर डेढ़ बजे तक पूरे देशभर में एक करोड़ से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लग चुकी है,महज 6 घंटे के में ही एक करोड़ डोज़ लगा दी गई,जो कि अपने आप मे एक रिकॉर्ड कायम हो गया है। शाम तक ये आंकड़ा दो करोड़ तक भी पहुंच सकता है। 
आपको बता दें कि आज का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि आज के दिन न सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है बल्कि आज का दिन वो दिन भी है जब पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी पद पर पूरे 20 साल पूरे कर लिए है। 7 अक्टूबर, 2001 को वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और तब से अब तक वह मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री पद संभाले हुए है।आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या खेल जगत,या राजनीति के बड़े बड़े दिग्गज नेता हो सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।