ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति में रूड़की पहुँचे सीएम, विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन

CM reached Roorkee in the working committee of OBC Morcha, there was a brainstorming about the assembly elections

रूड़की (सुहेल मिर्ज़ा) I रूड़की में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति का संयोजन किया गया। कार्यसमिति के दूसरे दिन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुँचे जहां कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण भी मौजूद रहे। कार्य समिति को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने सभी से मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। 


 
आपको बता दे की भाजपा के ओबीसी मोर्चा के द्वारा ईदगाह चौक के पास स्थित एक होटल में दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। जिन्होंने कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी को संबोधित करते हुए कहा की ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक अभिन्न अंग है जो सभी को साथ जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा की आज की इस कार्यसमिति की बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया है। उन्होंने कहा की भाजपा 2022 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट गई है और विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर भी सीएम धामी ने वार करते हुए कहा कि परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवानपुर के लिए रवाना हो गए जहाँ पर वो जन आशीर्वाद रैली में भाग लेंगे।