ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-19 10:06:04
Prefer us on
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जामुनवाला में सड़क किनारे युवती का शव बरामद हुआ।
देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
देहरादून के जामुनवाला में मिला अज्ञात युवती का शव।
युवती की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है।
युवती ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था।
हाथ पर फूल या तितली जैसी आकृति का टैटू है।
पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे तक शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जामुनवाला में सड़क किनारे युवती का शव बरामद हुआ। युवती की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे, हाथ और गले पर कटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आम लोगों से मदद की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की लंबाई करीब पांच फीट है। घटना के समय उसने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। उसकी पहचान से जुड़ा एक खास निशान हाथ पर बना टैटू है, जो फूल या तितली जैसी आकृति का है।

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक देहरादून की कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस आसपास के थानों और चौकियों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतका की पहचान की जा सके। महिला के चेहरे, हाथ और गले पर कटने के निशान मिलने के कारण मामला गंभीर बना हुआ है। हालांकि, इन निशानों की प्रकृति और मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए की महिला के बारे में जानकारी हो या उसके परिवार की कोई महिला लापता हो, तो तत्काल प्रेमनगर थाना पुलिस से संपर्क करें।

इन नंबरों पर दें सूचना:

उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर: 9411112188
उपनिरीक्षक जनेंद्र राणा, चौकी प्रभारी बिधोली: 9456710299
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सूचना मिलने पर देरी न करें, ताकि मृतका की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

🕒 2026-11-19 12:27:48पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

🕒 2026-11-19 11:25:11पढ़ें →
नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

🕒 2026-11-19 10:56:09पढ़ें →
उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

🕒 2026-11-19 10:31:39पढ़ें →
उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा

उत्तराखण्डः शहरों से गांवों तक इगास की धूम! दीपावली के 11 दिन बाद क्यों जलते हैं पहाड़ में दीये? जानिए परंपरा

🕒 2026-11-19 09:11:05पढ़ें →