नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लूट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने और जानने के बाद हर कोई हैरान है। मामला एक ऐसे कथित ‘मायावी बाबा’ से जुड़ा है, जिसने बिना किसी धमकी के एक बाइक सवार युवक का पूरा पर्स खाली करवा लिया और युवक ने भी बिना ना नुकूर के खुशी-खुशी पूरा पर्स खाली करके दे दिया। इसके बाद जो हुआ, वो वाकई में सोचने पर मजबूर के देगा। दरअसल, एक व्यस्त सड़क पर एक बाबा बाइक सवार को रोकता हैं, बाबा ने बाइकर से सिर्फ 2 रुपये मांगे, लेकिन युवक ने जैसे ही अपना पर्स निकाला, वह एक अजीब से ट्रांस की स्थिति में चला गया। मानो वह किसी के वश में हो, जैसे सम्मोहित हो गया हो। इसके बाद वह अपने पर्स में पड़े सारे पैसे बाबा को दे देता है। लेकिन जब पास खड़े राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने बीच-बचाव कर बाबा को पकड़ा और युवक को हिलाकर होश में लाए। इसके बाद बाबा को पूरे पैसे वापस करने पड़े। बाइकर ने अपने हेलमेट में गो प्रो कैमरा लगाया हुआ था, जिसकी वजह से पूरा घटनाक्रम उसमें कैद हो गया। होश में आने के बाद पीड़ित बाइकर का कहना था, मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर रहा हूं। अंदर से लग रहा था कि पैसे नहीं देने चाहिए, लेकिन मेरा अपने हाथ पर कंट्रोल नहीं था। मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा था कि मेरे पैसे जा रहे हैं। ऐसे और मामले भी सोशल मीडिया में सामने आ रहे हैं जो हैरान करने वाले हैं कि आखिर देखने मात्र से पल भर में कैसे सम्मोहित किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ इसे वशीकरण कह रहे हैं, तो कुछ इसे नशीले पाउडर का असर मान रहे हैं। जो बाबा के हाथ में लगा हो सकता है, क्योंकि बातचीत के दौरान वह अपने हाथों को युवक के बिल्कुल करीब ले गया था।
सम्मोहन या नशीला पाउडर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता! ‘मायावी बाबा’ ने पलभर में बाइक सवार युवक से खाली करवा दिया पूरा पर्स, जानें क्या है मामला
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-01-15 15:51:33
सोशल मीडिया पर लूट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने और जानने के बाद हर कोई हैरान है। मामला एक ऐसे कथित ‘मायावी बाबा’ से जुड़ा है, जिसने बिना किसी धमकी के एक बाइक सवार युवक का पूरा पर्स खाली करवा लिया और युवक ने भी बिना ना नुकूर के खुशी-खुशी पूरा पर्स खाली करके दे...

सम्मोहन या नशीला पाउडर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता! ‘मायावी बाबा’ ने पलभर में बाइक सवार युवक से खाली करवा दिया पूरा पर्स, जानें क्या है मामला (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- सोशल मीडिया पर लूट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने और जानने के बाद हर कोई हैरान है।
- मामला एक ऐसे कथित ‘मायावी बाबा’ से जुड़ा है, जिसने बिना किसी धमकी के एक बाइक सवार युवक का पूरा पर्स खाली करवा लिया और युवक ने भी बिना ना नुकूर के खुशी-खुशी पूरा पर्स खाली करके दे दिया।
- इसके बाद जो हुआ, वो वाकई में सोचने पर मजबूर के देगा।
- दरअसल, एक व्यस्त सड़क पर एक बाबा बाइक सवार को रोकता हैं, बाबा ने बाइकर से सिर्फ 2 रुपये मांगे, लेकिन युवक ने जैसे ही अपना पर्स निकाला, वह एक अजीब से ट्रांस की स्थिति में चला गया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

फर्जी वीडियोः पति की हत्या कर शव सिलेंडर में भरने का दावा निकला झूठा! पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी, आईटी एक्ट के तहत होगा एक्शन
🕒 2026-07-12 16:33:19
Fact Check: जबलपुर क्रूज हादसे में मां बेटे की भावुक फोटो का सच! हादसे के नाम पर वायरल करने के लिए बना दी AI जनरेटेड इमेज, फेक फोटो को असली समझने लगे लोग
🕒 2026-05-02 09:22:26
सोशल मीडिया पर छाया नन्हा बंदरः मां ने दुत्कारा तो खिलौने में ढूंढने लगा अपनापन! मासूम ‘पंच’ की दर्दभरी कहानी ने लोगों को किया भावुक, जानें क्या है वायरल वीडियो की असल कहानी
🕒 2026-02-22 14:48:55
वायरल वीडियोः लड़के के मुंह में फटी स्मार्टफोन की बैटरी! दांतों से दबाते ही हुआ जोरदार धमाका, भूलकर भी ना करें ये गलती
🕒 2026-02-08 13:21:25
