25 मई इतिहास:1995 में पहली बार जीवित जीव के DNA को अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया था डिकोड,नासा द्वारा भेजा गया रोबोट आज ही उतरा था मंगल ग्रह पर,सुनील दत्त की मौत से पसरा था बॉलीवुड में सन्नाटा

May 25 History: For the first time in 1995, American scientists decoded the DNA of a living organism, the robot sent by NASA had landed on Mars today, Sunil Dutt's death had spread silence in Bollywo

बिता हुआ कल एक दिन इतिहास बन जाता है,जो सदियों तक नही मिटता।इतिहास के पन्नो में दर्ज हुई घटनाओं से बड़े बड़े सबक सीखने को मिलते है तो वहीं इतिहास हमें इस दुनिया के प्राचीनतम समाज से भी रूबरू करवाता है। इतिहास समाज,देश और दुनिया के लिए हर मायने में बेहद महत्वपूर्ण होता है। इतिहास ही है जो हमारे वर्तमान और भविष्य को निर्धारित करता है।
आवाज़24x7 की ये इतिहास के पन्नो से निकाली गई जानकारी की पहल खासतौर पर उन लोगो के लिए है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने जा रहे है। 
आज 25 मई है आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जो इतिहास के पन्नो में दर्ज है आइये जानते है।


मुगल शासक जहांगीर ने 1611 में महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।

यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ 1877 में उड़ीसा तट के पास डूबा।

जावा में 1919 में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 1961 में अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।

अफ़्रीकी इतिहास में 1963 में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।

बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना 1970 में की गई।

बांग्लादेश में 1985 को आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।

अमेरिकी वैज्ञानिकों को 1995 को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।

परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर 1998 में प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।

चिली ने 2003 में पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण 2006 में किया।

श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर 2007 में सैद्धांतिक अनुमति दी।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर 2008 में आज ही के दिन पहुंचा था।

जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा 2013 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

25 मई को जन्मे व्यक्ति 


प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म 1831 में हुआ।

प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म 1886 में हुआ।

बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।

इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म 1922 में हुआ।


25 मई को हुए निधन


जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन 1924 में हुआ।

त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन 1933 में हुआ।

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन 1998 में हुआ।

हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन 2005 में हुआ।

तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता का निधन 2010 में हुआ।

भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन 2011 में हुआ।

प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन 2012 में हुआ।