OMG!कोरोना के बाद अब रेंगने वाले न्यू गुनिया फ्लैटवार्म कीड़े से मच सकती है तबाही!छूने मात्र से इंसान की हो जाती है मौत!वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

OMG! After corona, now creeping new gunia flatworm can cause havoc! Humans can die just by touching! Scientists alert

इनदिनों सोशल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। 
इस खबर के अनुसार यूएस के साउथ फ्लोरिडा में एक ऐसा कीड़ा मिला है जो इंसान के लिए काफी खतरनाक है। इस कीड़े का नाम है 'न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म' है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी गिनती संसार के सबसे खतरनाक जीव में की जा रही है। ये खबर कितनी सच है आइये जानते है।

दोस्तो पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का कहर अब तक जारी है।कोरोना की वजह से अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों की जान चुकी है। कोरोना का कहर अभी पूरी तरह खत्म भी नही हुआ कि अब एक और जीव को लेकर चेतावनी जारी की गई है,फ्लैटवर्म (Flatworm) है। आशंका है कि ये छोटा सा जीव दुनिया में तबाही मचा सकता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस कीड़े को छूना इंसान के लिए खतरनाक है क्योंकि इसका इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैलता है। इतना ही नहीं, न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म की उल्टी भी इंसान के लिए खतरनाक है। दरअसल इसका जहर मनुष्क के शरीर को खराब कर सकता है।

नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीड़ों की दो नई प्रजातियों का पता चला है, जो अभी जंगलों और बगीचों में पाए जा रहे हैं। अगर इसका जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो ये इंसानों के घरों और किचन में पहुंच सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक फ्लैटवर्म की लंबाई तो सिर्फ 3 सेंटीमीटर होती है, लेकिन ये करीब 3 फीट तक बढ़ सकते हैं। इसके प्रजनन की भी रफ्तार काफी तेज है। जब वैज्ञानिकों को इन कीड़ों के बारे में पता चला तो उसके कुछ दिनों के अंदर वो दुनिया के तीन अन्य देशों में पहुंच गए थे।
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लैटवर्म ब्रिटेन के बगीजों में मिले हैं, लेकिन फ्रांस, इटली और अफ्रीका में भी इसे देखा गया है। सबसे चिंताजनक बात ये है कि दुनिया में बड़े पैमाने पर पौधों का निर्यात होता है। ऐसे में ये आसानी से कई देशों में फैल सकते हैं। अभी तक इसकी 10 प्रजातियां एशिया से दुनियाभर में फैली हैं। इसका जरिए सिर्फ पौधों का आयात-निर्यात है।

लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जब भी इस तरह का कीड़ा दिखे तो उसे कुछ न करें और सीधे इमरजेंसी हेल्पलाइन को सूचित करें। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस कीड़े के बारे में कितनी सच्चाई सामने आई है या फिर ये सिर्फ एक वायरल खबर है।