OMG! लड़की हूँ लड़ सकती हूं,नारे की पोस्टर गर्ल कांग्रेस से लड़कर शामिल हुई बीजेपी में,उधर सपा को भी लगा झटका,बहु के बाद साडू भी बीजेपी में शामिल

OMG! I am a girl, I can fight, Poster Girl joined BJP after fighting Congress, while SP also got a setback, after daughter-in-law, Sadu also joined BJP

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था।
इन दोनों के अलावा रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी किशन सिंह अटोरिया, लोक गायिका वंदना मिश्रा, सपा के एटा के युवा नेता मनोज मोंटू, सपा नेता अजीत सिंह चौहान ने भी आज बीजेपी का दामन थामा है.

बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है. पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है. गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है.

इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल हैं, उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे।