ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

🕒 Last Updated:2026-11-10 09:55:03
Prefer us on
ठीक एक साल पहले देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला क्षेत्र जब आत्मघाती कार विस्फोट से दहल उठा था और 10 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, तब उस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजने वाले आतंकी मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद (धौज) स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज निकला था।
लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • आज इस खौफनाक वारदात की पहली बरसी पर अल-फलाह और आसपास के जमीनी हालात काफी बदल चुके हैं।
  • यह बदलाव सुरक्षा के कड़े पहरे, प्रशासनिक नियंत्रण और संस्थान को पटरी पर लाने की कोशिशों का स्पष्ट संदेश देता है।
  • लाल किला क्षेत्र में हुए कार विस्फोट की पहली बरसी पर फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है।

दिल्ली। ठीक एक साल पहले देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला क्षेत्र जब आत्मघाती कार विस्फोट से दहल उठा था और 10 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, तब उस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजने वाले आतंकी मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद (धौज) स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज निकला था। 9 व 10 नवंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनाई के ठिकाने से 360 किलोग्राम बारूद और 2,563 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट कुल 2,900 किलोग्राम से अधिक की विशाल विस्फोटक सामग्री, असॉल्ट राइफलें और टाइमर बरामद हुए थे। आज इस खौफनाक वारदात की पहली बरसी पर अल-फलाह और आसपास के जमीनी हालात काफी बदल चुके हैं। यह बदलाव सुरक्षा के कड़े पहरे, प्रशासनिक नियंत्रण और संस्थान को पटरी पर लाने की कोशिशों का स्पष्ट संदेश देता है।

लाल किला क्षेत्र में हुए कार विस्फोट की पहली बरसी पर फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। एक साल पहले इसी संस्थान से जुड़े कथित आतंकी मॉड्यूल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी ने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। उस घटना के बाद कॉलेज और आसपास के इलाके की तस्वीर काफी बदल चुकी है। अब परिसर में पुलिस की स्थायी तैनाती है, गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और कर्मचारियों से लेकर विद्यार्थियों तक के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच कॉलेज से सटी मस्जिद में रहने वाले मौलवी हाफिज इश्तियाक का परिवार भी वहां से घर छोड़ चुका है। सोमवार को उसका आवास वीरान मिला। एक साल पहले जिस परिसर का नाम विस्फोटक सामग्री की बरामदगी और लाल किला विस्फोट से जुड़े मामले में सामने आया था, वहां अब सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक कड़ी है। पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहते हैं और परिसर में आने-जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। समय-समय पर जांच एजेंसियों के अधिकारी भी यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं। मस्जिद के पास रहने वाले मौलवी के परिवार के वहां से चले जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है, लेकिन ग्रामीण इस संबंध में खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। कई लोगों ने परिवार के बारे में जानकारी होने से भी इनकार किया। इस पूरे मामले की शुरुआत नौ नवंबर 2025 को हुई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनाई को गिरफ्तार किया था। धौज गांव में उसके किराये के कमरे से करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री के साथ असॉल्ट राइफल, कारतूस, पिस्तौल, मैगजीन और टाइमर बरामद किए गए थे। इसके अगले दिन 10 नवंबर को फतेहपुर तगा और धौज में छापेमारी के दौरान करीब 2,563 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट मिलने की जानकारी सामने आई। दोनों कार्रवाइयों में कुल मिलाकर करीब 2,900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इसके अगले दिन दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट हुआ। जांच के अनुसार, कार में मौजूद डॉ. उमर उन नबी ने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया था। इस घटना में दस से अधिक लोगों की जान चली गई थी। राजधानी में हुए इस धमाके ने देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ा और अल-फलाह यूनिवर्सिटी सहित कई स्थान जांच के केंद्र में आ गए। लाल किला विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने आरोपपत्र में अल-फलाह यूनिवर्सिटी को कथित मॉड्यूल की गतिविधियों का शुरुआती केंद्र बताया है। एजेंसी का आरोप है कि विश्वविद्यालय में कार्यरत रहने के दौरान डॉ. उमर उन नबी को रसायनों, उर्वरकों और बिजली के उपकरणों सहित विभिन्न संसाधनों तक पहुंच मिली थी। आरोपपत्र के मुताबिक, सितंबर-अक्तूबर 2024 में उमर उन नबी, मुजम्मिल शकील गनाई और जासिर बिलाल वानी ने कथित तौर पर विस्फोटक मिश्रणों के परीक्षण किए। एनआईए का दावा है कि शुरुआती प्रयोग विश्वविद्यालय परिसर में ट्यूबवेल के पास किया गया। इसके बाद परिसर से बाहर सुनसान खेतों और अरावली के जंगलों में भी परीक्षण किए गए। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि नवंबर-दिसंबर 2024 में विश्वविद्यालय परिसर के फ्लैट नंबर चार में भी विस्फोटक तैयार करने के प्रयोग हुए। बाद में रसायनों और अन्य सामग्री को धौज तथा खोरी जमालपुर स्थित किराये के ठिकानों पर पहुंचाया गया। एनआईए के अनुसार, कथित मॉड्यूल ने वर्ष 2025 की शुरुआत तक कई सूटकेस आधारित विस्फोटक उपकरण तैयार कर लिए थे। जासिर बिलाल वानी पर तकनीकी सहायता देने और सामग्री को किराये के ठिकानों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है। हालांकि, आरोपपत्र में दर्ज इन दावों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया में होना है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद कुछ डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया था और मरीजों की संख्या में भी कुछ समय के लिए गिरावट आई थी। हालांकि, बीते एक साल में संस्थान में नए डॉक्टरों की नियुक्तियां हुई हैं। सरकार ने भी मेडिकल कॉलेज को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। पहले जहां एमबीबीएस की 150 स्नातक सीटें थीं, अब उनकी संख्या बढ़कर 200 हो गई है। कॉलेज के मेडिकल अधीक्षक डॉ. लखीराम मुर्मू का कहना है कि घटना का अब संस्थान की सामान्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं है। कुछ दिनों तक मरीजों की संख्या घटी थी, लेकिन अब पहले की तरह लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, स्नातक और परास्नातक की कोई सीट खाली नहीं है। एक साल बाद अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की निगरानी और संस्थान की बदली स्थिति इस मामले की गंभीरता को फिर सामने ला रही है। अब जांच एजेंसियों की पड़ताल और न्यायिक प्रक्रिया के साथ यह भी अहम है कि संस्थान की शैक्षणिक और चिकित्सा गतिविधियां पूरी तरह सुरक्षित माहौल में जारी रहें।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

🕒 2026-11-10 13:14:22
उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

🕒 2026-11-10 12:41:48
दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

🕒 2026-11-10 11:01:47
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

🕒 2026-11-10 10:38:45
उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

🕒 2026-11-10 10:25:31