ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

कैंची धाम मंदिर तक पहुंचे पकिस्तान के नापाक इरादे, ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2023-01-15 09:23:18
Prefer us on
उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम मंदिर के बाबा नीम करौरी महाराज ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। साइबर पुलिस की मानें तो यह हैकिंग पाकिस्तान से हुआ है।
कैंची धाम मंदिर तक पहुंचे पकिस्तान के नापाक इरादे, ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

कैंची धाम मंदिर तक पहुंचे पकिस्तान के नापाक इरादे, ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम मंदिर के बाबा नीम करौरी महाराज ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है।
  • साइबर पुलिस की मानें तो यह हैकिंग पाकिस्तान से हुआ है।
  • फिलहाल यह एकाउंट बंद कर दिया गया है।
  • बताया जा रहा है कि इस अकाउंट को ट्रस्ट से जुड़ा व्यक्ति संचालित कर रहा था।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम मंदिर के बाबा नीम करौरी महाराज ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। साइबर पुलिस की मानें तो यह हैकिंग पाकिस्तान से हुआ है। फिलहाल यह एकाउंट बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस अकाउंट को ट्रस्ट से जुड़ा व्यक्ति संचालित कर रहा था।

साइबर अपराधियों ने इस बार करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र बाबा नीम करौली महाराज ट्रस्ट की ओर से संचालित फेसबुक अकाउंट हैक कर दिया है।मामले में पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की जांच पड़ताल के बाद अब फेसबुक अकाउंट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक अकाउंट पाकिस्तान से हैक किया गया था। हालांकि मामले में मंदिर ट्रस्ट की ओर से किसी तरह की कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। ट्रस्ट की ओर से मौखिक शिकायत के बाद पूरे मामले में नैनीताल साइबर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अकाउंट को बंद करा दिया है। फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी लगते ही मंदिर प्रबंधन सकते में है और साइबर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। देश दुनिया में आस्था का केंद्र नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज का मंदिर है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के अलावा कई बड़ी हस्तियों की आस्था बाबा से जुड़ी है। देश और विदेश की कई बड़ी राजनीतिक और फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियां भी यहां आ चुके हैं।

नीम करौली महाराज मंदिर ट्रस्ट की ओर से फेसबुक पर अकाउंट बनाया गया था। कई अन्य पेज भी बाबा के नाम से संचालित हैं। ये सभी पेज भारत से ही संचालित हो रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से डेढ़ महीने पहले साइबर सेल को फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी गई। फेसबुक अकाउंट को संचालित करने का अधिकार मंदिर ट्रस्ट के एडमिन से हटकर हैकर के पास पहुंच गया। पड़ताल की तो पता चला कि हैकिंग पाकिस्तान से हुई है। साइबर सीओ नितिन लोहनी ने खुद ही कमान संभाल ली थी। नैनीताल सीओ साइबर नितिन लोहनी ने बताया कि 15 दिन पहले मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक भक्त ने लिखित सूचना दी थी कि बाबा नीम करौली महाराज नाम से फेसबुक अकाउंट चलाते हैं। जिसका अकाउंट हैक हो गया है. जिसके बाद पुलिस साइबर विभाग ने फेसबुक को कंप्लेंट डालकर अकाउंट बंद करने या अकाउंट होल्डर को फिर से देने के लिए रिक्वेस्ट भेजा। शनिवार से फेसबुक पर पेज नहीं दिख सका. माना जा रहा है कि अकाउंट बंद होने में कामयाबी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इस नाम से मिलता जुलता भारत के कई ऐसे भक्त हैं जो अपना फेसबुक अकाउंट चलाते हैं लेकिन यहां के ट्रस्ट से जुड़े भक्तों के फेसबुक अकाउंट हैक होना साइबर एक्सपर्ट भी हैरान है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों का हैक करने का क्या उद्देश्य था, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसका किसी तरह का कोई दुरुपयोग तो नहीं हुआ है। इसकी भी जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि नैनीताल जिले के भवाली में स्थित कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज का आश्रम पूरे देश दुनिया में जाना जाता है। आस्था का सैलाब इतना है कि हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जहां बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. देश और विदेश के कई जाने-माने हस्तियों के साथ फिल्म जगत से जुड़े लोग भी इस मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। हाल में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली व उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका भी बाबा के दर्शन कर लौटे हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

🕒 2026-11-03 11:13:01
अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

🕒 2026-10-30 13:50:27
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 15:53:47
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

🕒 2026-10-29 14:09:42
कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

🕒 2026-10-28 15:16:58