नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शनिवार को ब्रिस्बेन के द गाबा में हुआ। लेकिन बारिश के चलते ये मुकबाला बेनतीजा रहा। मैच में भारत ने 4.5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे, जिसके बाद भारी बारिश और बिजली चमकने के चलते खेल आगे नहीं हो पाया। मुकाबले के रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली। दोनों टीमों के बीच कैनबरा टी20 मैच भी बारिश के चलते धुल गया था। फिर ऑस्ट्रेलिया ने मेलर्बन टी20 मैच को 4 विकेट से जीता। भारतीय टीम ने इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए होबार्ट (5 विकेट) और गोल्ड कोस्ट (48 रन) टी20 मैच में कंगारू टीम को पराजित किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर पर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है, ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा। बता दें कि भारतीय टीम ने इस टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को एकतरफा 48 रनों से अपने नाम किया था, जिसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का विदेश सरजमीं पर ये आखिरी टी20 मैच भी था,अब वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 2 और टी20 सीरीज खेलनी हैए जिसमें दोनों ही घर पर हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-08 17:20:24
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शनिवार को ब्रिस्बेन के द गाबा में हुआ। लेकिन बारिश के चलते ये मुकबाला बेनतीजा रहा।

बारिश का खललः रद्द हुआ गाबा टी-20! टीम इंडिया ने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शनिवार को ब्रिस्बेन के द गाबा में हुआ।
- लेकिन बारिश के चलते ये मुकबाला बेनतीजा रहा।
- मैच में भारत ने 4.5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे, जिसके बाद भारी बारिश और बिजली चमकने के चलते खेल आगे नहीं हो पाया।
- मुकाबले के रद्द होने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
एक स्वर्णिम युग का अंत, नई पारी का आगाज: आईपीएल से 'थाला' धोनी का संन्यास, अब गंभीर की राह पर चलकर सीएसके के 'मेंटर' बनेंगे माही
🕒 2026-11-17 11:38:38पढ़ें →

माउंट माउंगानुई में शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे तहस-नहस हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा
🕒 2026-11-13 09:26:46पढ़ें →

विराट कोहली का जन्मदिन आज! 82 शतक, 27 हजार से ज्यादा रन और 3 आईसीसी ट्राफी, बीसीसीआई ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे
🕒 2025-11-05 15:21:53पढ़ें →

खेल जगतः चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा! एक तस्वीर देखकर पिता ने तय किया था करियर, 7 साल की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग
🕒 2025-08-25 14:10:01पढ़ें →

भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही आईपीएल का समापन समारोह! शंकर महादेवन ने बांधा समां
🕒 2025-06-03 20:02:29पढ़ें →
