नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला स्थित कृष्णा नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा अपने साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर स्कूल पहुंची थी। पुलिस को मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय स्कूल में कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही थीं। इसी दौरान स्कूल के गार्ड रूम के पीछे आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल पीसीआर कॉल के जरिए सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कृष्णा नगर थाना पुलिस को गार्ड रूम के पीछे करीब 17-18 वर्षीय छात्रा बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। आनन-फानन में जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा अपने स्कूल बैग में पानी की बोतल के बजाय पेट्रोल या कोई अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल छिपाकर लाई थी। उसने सुनसान स्थान देखकर खुद पर पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और क्राइम सीन टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा के स्कूल बैग और घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद कर जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है, लेकिन इसे जांच की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और छात्रों में गहरा सदमा है। स्थानीय विधायक अनिल गोयल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, यह गहन जांच का विषय है और पुलिस सच्चाई सामने लाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों, सहपाठियों और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। स्कूल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटनाक्रम की सटीक कड़ियां जोड़ी जा सकें।
दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-24 15:44:59
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला स्थित कृष्णा नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला स्थित कृष्णा नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
- स्कूल परिसर के भीतर 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
- गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
- छात्रा अपने साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर स्कूल पहुंची थी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत
🕒 2026-10-29 16:30:10
प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें
🕒 2026-10-29 15:09:28
सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट
🕒 2026-10-24 13:13:03
'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है
🕒 2026-10-20 15:51:32
