ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

देश के कई शहरों में बनेंगे गंगा मंदिर श्री गंगा सभा करेगी पहल।

🕒 Last Updated:2023-07-28 05:46:12
Prefer us on
देश के कई शहरों में अब गंगा मंदिर बने हुए नजर आएंगे। हरिद्वार में हर की पैड़ी का संचालन करने वाली श्री गंगा सभा ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है, पहले चरण में पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के कुछ स्थानों पर गंगा मंदिर विकसित किए जाएंगे।
देश के कई शहरों में बनेंगे गंगा मंदिर श्री गंगा सभा करेगी पहल।

देश के कई शहरों में बनेंगे गंगा मंदिर श्री गंगा सभा करेगी पहल। (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • देश के कई शहरों में अब गंगा मंदिर बने हुए नजर आएंगे।
  • हरिद्वार में हर की पैड़ी का संचालन करने वाली श्री गंगा सभा ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है, पहले चरण में पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के कुछ स्थानों पर गंगा मंदिर विकसित किए जाएंगे।
  • हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
  • साल भर में यहां कई स्नान पर्व होते हैं।

देश के कई शहरों में अब गंगा मंदिर बने हुए नजर आएंगे। हरिद्वार में हर की पैड़ी का संचालन करने वाली श्री गंगा सभा ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है, पहले चरण में पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के कुछ स्थानों पर गंगा मंदिर विकसित किए जाएंगे।
हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। साल भर में यहां कई स्नान पर्व होते हैं। जिनमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। कलयुग में गंगा को साक्षात देवी का दर्जा दिया गया है। इसलिए गंगा मां में लोगों की गहन आस्था है। ऐसे में समय-समय पर श्री गंगा सभा से दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं से उनके शहरों में भी गंगा मंदिर बनाए जाने को लेकर मांग की जाती है। इसको लेकर पहल करते हुए गंगा सभा ने कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर मंदिरों को विकसित करने और मौजूदा मंदिरों में मां गंगा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी गंगा सभा के इस कदम की सराहना कर रहे हैं, उनका कहना है कि मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए तो हरिद्वार से पवित्र और कोई स्थान नहीं है लेकिन उनके शहर या आसपास में गंगा मंदिर अगर उपलब्ध होगा तो वे जरूर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर पुण्य प्राप्त करेंगे।

हरिद्वार पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाने के साथ-साथ गंगा पूजन का भी बड़ा महत्व है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में गंगा मंदिर बनाने में सहायता कर रहे लोगों में खासा उत्साह है। वहीं श्री गंगा सभा के पदाधिकारी भी इसे एक बड़ा कदम मान कर चल रहे हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें